Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान जरूरी है

admin
Last updated: अगस्त 19, 2025 8:11 अपराह्न
By admin 31 Views
Share
12 Min Read
SHARE

आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान जरूरी है

 

राजेश कुमार पासी

 

- Advertisement -

You Might Also Like

जिले में संचालित लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट एवं प्राईवेट अस्पतालों के संचालक कर रहे सुरक्षा-व्यवस्था से खिलवाड़…. खुलेआम उड़ा रहे मानकों की धज्जियां
मौहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी डा0 इलामारन जि. द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया/जुलूस निकलने वाले रूट, ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

आवारा कुत्ते देश में बड़ी समस्या बन चुके हैं लेकिन पशु प्रेमियों के कई ऐसे संगठन खड़े हो गए हैं जो इनके खिलाफ न तो सरकार को और न ही समाज को कुछ करने देते हैं। पिछले साल आवारा कुत्तों के काटने के देश में 37 लाख मामले सामने आए हैं । शायद इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेकर सुनवाई की और दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि वो आठ हफ़्तों में दिल्ली-एनसीआर से कुत्तों को पकड़ कर डॉग शेल्टर में पहुंचा दे ।

 

देखा जाए तो ये काम बहुत मुश्किल है क्योंकि एक अनुमान के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में लगभग 11 लाख आवारा कुत्ते हैं । पहले तो दिल्ली सरकार के लिए इन्हें पकड़ना बहुत मुश्किल काम है और इसके बाद इन्हें डॉग शेल्टर में रखना बहुत बड़ी समस्या है। 11 लाख कुत्तों के लिए लगभग 3000 डॉग शेल्टर की जरूरत पड़ने वाली है जिस पर हज़ारों करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके बावजूद दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने का फैसला कर लिया। दिल्ली सरकार अपनी कार्यवाही शुरू करती, इससे पहले ही कुछ डॉग लवर्स और उनके संगठन सुप्रीम कोर्ट पहुँच गए । डॉग लवर्स के समूह  ने दिल्ली के साथ-साथ देश में कई जगहों पर प्रदर्शन करके मांग की है कि इन कुत्तों को उनकी जगहों से न हटाया जाए । इन प्रदर्शनों और सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका का यह असर हुआ है कि मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने इस मामले की दोबारा सुनवाई के लिए तीन जजों की पीठ का गठन कर दिया जिसने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है  । ऐसा लगता है कि मामला फिर ठंडे बस्ते में जा सकता है ।  

 

मीडिया भी जानवरों के उत्पीड़न को कई बार बहुत महत्व देता है क्योंकि सरकार की व्यवहारिक समस्याओं को समझ नहीं पाता है। कई बार मीडिया सरकार को जनता की आवाज नहीं सुनाता बल्कि अपनी सोच को जनभावना की आड़ में आगे बढ़ाता है। जनता की हज़ारों समस्याएं हैं लेकिन उन्हें भुलाकर बेमतलब की बहस में समाज को उलझा देता है। आवारा कुत्तों की समस्या को कम करके नहीं आंका जा सकता, ये एक गंभीर समस्या है और इसका समाधान जरूरी है पर  कुछ लोगों की भावनाओं को  चोट पहुंचने के नाम पर इस समस्या की अनदेखी नहीं की जा सकती । 

- Advertisement -

 

                मेरा मकसद कुत्तों के प्रति प्रेम पर सवाल उठाना नहीं है बल्कि मेरा मकसद कुत्तों के प्यार में इंसानों को नजरअंदाज करने पर ध्यान दिलाना है। मेनका गांधी पशुओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती हैं,  अच्छी बात है लेकिन पशुप्रेम और इंसानों के अधिकारों के बीच एक संतुलन जरूरी है।  कुछ एनजीओ द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के कारण इंसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है । कितने ही बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं इन कुत्तों का शिकार बन रहे हैं  जिनकी भयानक वीडियो कई बार सोशल मीडिया में देखने को मिलती रहती है। इन्हें देखकर एक आम इंसान की रूह कांप जाती है। ये कुत्ते कई बार छोटे बच्चों को नोच-नोच कर खा जाते हैं या उनकी ऐसी हालत कर देते हैं कि वो जीवनभर उस दर्द से बाहर नहीं निकल पाते हैं।

 

एक बार हरियाणा के एक ग्रामीण इलाके में जाना हुआ तो देखा कि शाम को पूरे गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल था । सब लोग अपने बच्चों को लेकर घरों में चले गए थे। जब मैंने कारण जानना चाहा तो पता चला कि देर शाम यहाँ आवारा कुत्तों का एक झुंड घूमता है.  अगर कोई बच्चा अकेला मिल जाए तो उन पर हमला कर देता है। गाँव वालों की सावधानी के कारण कोई अनहोनी घटना नहीं घटी थी क्योंकि कई बार गांव वाले बच्चों को कुत्तों के हमले से बचा चुके थे । इन कुत्तों ने मौका मिलने पर मवेशियों के बच्चों का शिकार कर लिया था इसलिए गांव वालों को अपने बच्चों के साथ-साथ पशुओं की चिंता भी परेशान करती थी।  

 

हम अक्सर यह खबर पढ़ते रहते हैं कि सुनसान इलाकों में मौका मिलने पर कैसे इन कुत्तों ने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर जानलेवा हमला किया है।  कुत्तों के काटने की रोज सैकड़ों घटनाएं होती हैं और इसमें ज्यादातर गरीब लोग और उनके बच्चे इसका शिकार बनते हैं, इसलिए ऐसी घटनाएं मुद्दा नहीं बन पाती हैं । इस सच से तो आंखे बंद नहीं की जा सकती कि इस देश में गरीब आदमी की जिंदगी की कीमत कुछ भी नहीं है। कई बार ये गरीब लोग इंजेक्शन नहीं लगवाते हैं जिसके कारण इन्हें रैबीज की बीमारी घेर लेती है। यह ठीक है कि गरीब आदमी की जिंदगी की कीमत कुछ नहीं है लेकिन कुत्तों की जिंदगी से तो कम नहीं होनी चाहिए। सरकार एन्टी रैबीज  इंजेक्शन मुफ्त लगाती है लेकिन ये सुविधा सबके पास नहीं पहुँचती है । ये कुत्ते साइकिल  सवारों और स्कूटर सवारों का पीछा करते हैं जिसके कारण कितने ही लोग घबराहट में दुर्घटना का शिकार बन जाते हैं । ऐसी दुर्घटनाओं में कितने ही लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं और न जाने कितने जिंदगी भर के लिए दिव्यांग बन जाते हैं।  

 

               कुछ लोग इंसानों की तरह कुत्तों के लिए भी  जीवन की सुरक्षा और घूमने-फिरने के संवैधानिक अधिकार को मानते हैं लेकिन सवाल यह है कि अन्य पशुओं के बारे में भी उनका यही ख्याल है । अजीब बात है कि बकरा-मुर्गा डकार कर लोग पशु प्रेमी बने हुए हैं । उनसे सवाल है कि वो ये भेदभाव दूसरे जानवरों से क्यों कर  रहे हैं । क्यों नहीं ये लोग बकरों और मुर्गों की हत्याओं के लिए प्रदर्शन करते ताकि उनकी भी जीवन रक्षा की जा सके । अगर इंसान दूसरों के लिए समस्या बनता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है । इसी तरह अगर आवारा कुत्ते इंसानों के लिए समस्या बन रहे हैं तो उन्हें इंसानों से दूर क्यों नहीं बसा दिया जाता । डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए सरकार मच्छरों को मारने के प्रबन्ध करती है और लोग भी कई तरीकों से मच्छरों को मारते हैं । सवाल यह है कि मच्छरों का कोई अधिकार नहीं है । जिस तरह से डॉग लवर्स यह तर्क देते है कि कुत्ते के काटने पर टीका लगवाना चाहिए लेकिन कुत्तों को कुछ नहीं कहना चाहिए उसी प्रकार हम डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का इलाज क्यों नहीं करवाते, मच्छरों को मारने की क्या जरूरत है ।

 

सड़क, पार्क, मैदान और बस्तियों में करोड़ों कुत्तों के शौच, पेशाब और जूठन के कारण जो गंदगी फैलती है, उससे बीमारियां पैदा होती हैं । मेरा मानना है कि कुत्ता प्रेमियों को इस गंदगी को साफ करने का जिम्मा उठाना चाहिए ताकि लोग कुत्तों की समस्या से दुखी न हों । अगर ऐसा नहीं कर  सकते तो अपने घरों में रखना चाहिए । समस्या तो यह है कि न केवल आवारा  कुत्ते बल्कि पालतू कुत्तों की गंदगी भी सड़कों और पार्कों में देखी जाती है । मतलब साफ है कि कुत्ते पालने वाले लोग भी अपने कुत्तों से आसपास गंदगी फैलाते हैं ।  

 

             समस्या के समाधान के लिए जरूरी है कि उनकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाए । कुत्तों की बढ़ती समस्या बता रही है कि नसबंदी के कार्यक्रम असफल हो रहे हैं क्योंकि ज्यादातर एनजीओ इस काम को करने की आड़ में सारा पैसा हजम कर रहे हैं । क्या कारण है कि विदेशों में यह कार्यक्रम सफल हो चुके हैं लेकिन भारत में यह योजना काम नहीं कर पा रही है । जो कुत्ता प्रेमी प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें ही उनकी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. जितने ज्यादा कुत्ते ये लोग अपने घर ले जा सकते हैं उन्हें दे देने चाहिए ।  इसके अलावा विदेशी कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगाकर  देशी कुत्तों को गोद देना चाहिए ।  पहले सरकारें आवारा कुत्तों को जहर देकर मार दिया करती थी लेकिन अब तो सिर्फ उनको डॉग शेलटरों में भेजा जा रहा है ताकि वो इंसानी बस्ती से दूर रहे । इंसानों की बस्ती में उन्हीं कुत्तों को आने दिया जाए जिसकी जिम्मेदारी कोई व्यक्ति उठाने को तैयार रहे ।

 

वैसे देखा जाए तो भारतीय संस्कृति पशुओं से प्रेम करना सिखाती है लेकिन शहरों में पशु प्रेम घातक साबित हो रहा है । दूसरी बात यह है कि आवारा कुत्ते तो गांवों में भी समस्या बन गए हैं ।  देशी कुत्तों को पालना बन्द करके सिर्फ विदेशी कुत्तों को पाला जाता है इसलिए देसी कुत्ते आवारा बन गए हैं । क्रॉस ब्रीडिंग करके कुत्तों की कई बेहद खतरनाक नस्ल पैदा की गई हैं जिन्हें आज कई लोग पाल रहे हैं। इन खतरनाक कुत्तों को इंसानी बस्तियों में पालना बेतुका और खतरनाक है। ऐसे कुत्तों के मालिकों पर इनके कुत्तों द्वारा हमला करने पर बहुत सख्त सजा का प्रावधान करना चाहिए  । इनके पालने पर सख्त प्रतिबंध लगाने की जरूरत है लेकिन जहां पर प्रतिबंध लगा है वहां भी लोग इनको पाल रहे हैं।  विदेशी कुत्ते को पालने की जगह देसी कुत्ते पालने को तरजीह देनी चाहिए ताकि आवारा कुत्तों की समस्या से छुटकारा मिल सके ।

 

 जो लोग कुत्तों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें फंड  इकठ्ठा करके इन कुत्तों के रहने के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए और रोज इनके पास जाकर अपने प्रेम का प्रदर्शन करना चाहिए । सरकार को कुत्तों के काटने पर पीड़ित का फ्री इलाज और समुचित मुआवजे का प्रबंध करना चाहिए । अगर सरकार को फंड की समस्या आती है तो संपन्न डॉग लवर्स पर टैक्स लगाकर फंड की व्यवस्था करनी चाहिए। जो लोग सड़कों पर उतरकर आवारा कुत्तों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है।

 

 

 

 

————————————-

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article सीडीओ नेहा बंधु ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, कहा- “देश की प्रगति के लिए सभी को देना होगा योगदान”
Next Article भारत में कंप्यूटर और टेलीकॉम क्रांति के जनक-राजीव गांधी (20 अगस्त राजीव गांधी जयंती विशेष आलेख)
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

एएसपी एवं एडीएम प्रशासन ने कस्बा जलेसर में शनि जात को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

जून 22, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अमानक व नकली कीटनाशकों के खिलाफ जागरूकता: ‘ग्रो सेफ फूड अभियान 2.0’ के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

जून 22, 2026
Life Styleअपराध

BSA कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर डीएम ने की कार्रवाई

जून 22, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइंस एटा में योग शिविर का आयोजन कर योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया योगाभ्यास

जून 21, 2026

You May also Like

Life Styleअपराध

अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील अलीगंज पर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले से सम्बंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

दहेज हत्या के मामले से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।