Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशएटाशिक्षा

कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार, डिजिटल हाजिरी का पुरजोर बहिष्कार

admin
Last updated: जुलाई 9, 2024 7:58 पूर्वाह्न
By admin 12 Views
Share
6 Min Read
SHARE

कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार, डिजिटल हाजिरी का पुरजोर बहिष्कार

मुकेश माथुर (ब्यूरो चीफ)

-स्कूलों में काली पट्टी बांधकर जताया गया विरोध, शिक्षक बोले व्यावहारिक नहीं ऑनलाइन उपस्थिति, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता
एटा । बेसिक शिक्षा के स्कूलों में शिक्षक कर्मचारियों की डिजिटल उपस्थिति का फरमान पहले ही दिन कड़े विरोध तथा शिक्षकों की एकजुटता की भेंट चढ़ता नजर आया। पूरे जिले में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए डिजिटल उपस्थिति का विरोध जताया तथा लगभग 95 प्रतिशत ने बहिष्कार कर दिया। दूसरी ओर शाम को मुख्यालय पर जिले भर से एकत्रित हुए शिक्षकों ने डिजिटल हाजिरी के विरोध को हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभी शिक्षक संगठनों की एकजुटता ने साफ किया कि बिना मांगों को पूरा किये डिजिटल उपस्थित नहीं दी जाएगी।
यहां बता दें कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों में डिजिटलाइजेशन के नाम पर टैबलेट उपलब्ध कराएं गए। 15 जुलाई से शिक्षक कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति के निर्देशों को महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने एक सप्ताह पहले सोमवार से ही लागू कर दिया। रविवार को भी शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से मोर्चाबंदी करते हुए डिजिटल उपस्थिति का बहिष्कार कर दिया था। इसी के अनुरूप सोमवार को हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षक स्कूल पहुंचे तथा विरोध व्यक्त करने के साथ काली पट्टी बांधकर शिक्षण किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेसीय प्राथमिक शिक्षक, यूटा, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक, आल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा), दूरस्थ बीटीसी शिक्षक सहित अन्य संगठनों द्वारा पहले से ही डिजिटल हाजिरी के बहिष्कार के लिए किए गए आह्वान को लेकर कमर कसे नजर आए। जनपद के प्रत्येक विकासखंड में डिजिटल हाजिरी न लगाने को लेकर निगरानी के मध्य सुबह काली पट्टी बांधकर विरोध जताने की प्रक्रिया चली। एक स्वर में शिक्षकों डिजिटल उपस्थिति की प्रक्रिया को स्वीकार न करने की बात कही।—काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया डिजिटल उपस्थिति का बहिष्कार
जैथरा क्षेत्र में सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने 8 जुलाई के निर्देश जारी किए हैं । इसके विरोध विकास खंड के सैकड़ो विद्यालयों के शिक्षकों ने फेस ऑनलाइन उपस्थित दर्ज नहीं की तथा बाहों में काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य किया है।
विदित हो कि रविवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी ने निर्णय लिया था कि सोमवार से सभी शिक्षक गण फेस आधारित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे तथा काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।जैथरा में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेंद्र प्रताप सिंह दिनकर व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टियां बांधकर शैक्षणिक कार्य कर डिजिटल हाजिरी का बहिष्कार किया। जितेन्द्र सिंह चौहान, जितेंद्र मिश्रा, विवेकानंद श्रीवास्तव , विवेक शर्मा , कुलदीप यादव , नवाब सिंह , सोमेंद्र पाल , संदीप यादव , बंटी वर्मा , अतुल सिंह , विजय शर्मा , संजीव दिवाकर , अनुभव सिंह, राघवेंद्र कुमार , विवेक चौहान , अश्वनी राठौर , भावना सिंह , सहित सैकड़ो अध्यापकों ने बहिष्कार किया। अन्य ब्लॉकों में भी विरोध की जबरदस्त स्थिति रही।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला, व ब्लॉक इकाई के सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंत्रियों के नेतृत्व मे सभी ब्लाकों में सभी शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति नहीं दी। स्टाफ के साथ काली पट्टी बांधकर फोटो भेजकर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया।
उधर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर सभी शिक्षक संगठनों ने शाम को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार द्वारा थोपी जा रही डिजिटल हाजिरी पर विरोध जताया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ पांडे गुट जिलाध्यक्ष लोकपाल सिंह, वीर पाल सिंह जाटव, जिला मंत्री
प्रवीन फौजी, ओमवीर सिंह राजपूत, संयुक्त मंत्री उमेश प्रताप दिनकर,
ओमेंद्र प्रताप सिंह जिला संयोजक , सौरभ मिश्रा जिला संयोजिका अटेवा आदि ने शिक्षकों से तुगलकी फरमान किसी भी कीमत पर स्वीकार न करने की बात कही। कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के सैकड़ो शिक्षक विरोध के लिए एकत्रित हुए। अंत में सभी संगठनों ने संयुक्त विरोध के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल को सौंपा।
इस दौरान विवेक भारद्वाज, विवेक यादव, आशा चौधरी, आरजू पांडे, अर्चना पचौरी, शौर्या मिश्रा,गुंजन शर्मा, तबस्सुम नाज, शैलेंद्र यादव, गेंदालाल वर्मा, अखंड प्रताप, सत्येंद्र सिंह मन्नू, आलोक श्रीवास्तव, पांडे गुटके ब्लॉक पदाधिकारी कृष्ण कुमार,पुष्पेंद्र कुमार, गौरव जादौन,मनोज जादौन, अभिषेक अरुण,मंजू लता तिवारी, प्रियंका, रेनू राजपूत,शालिनी वर्मा, प्रियम्वदा,नीतू सिंह ,रेखा, सुमनलता, जयंत मौर्य, धीरेश कुमार, सपना सिंह, रजनी दिनकर आदि सैकड़ो शिक्षकों पूर्ण रूप ने डिजिटल हाजिरी के विरोध में एक जुटता दिखाई।
———–
पहले ही दिन दुर्घटनाओं पर दुख जताया
——-
डिजिटल हाजिरी के पहले ही दिन इगलास के शिक्षक युगल की दुर्घटना में मृत्यु तथा प्रदेश के अन्य क्षेत्र में शिक्षकों की सड़क हादसों को लेकर शिक्षकों ने अपनी संवेदना व्यक्त की। इंटरनेट मीडिया पर भी इस तरह की घटना दुर्घटनाएं सभी को दुखित करती रहीं।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article कठिन चुनौती बनती बाल भुखमरी
Next Article सत्ताधारी नेता का भाई अपने रिश्तेदार का कर रहा है अवैध कब्जा
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना निधौली कलां साइबर क्राइम टीम द्वारा तीन अलग- अलग मामलों से संबंधित कुल 30,500 रुपए की धनराशि पीड़ितों के खाते में कराई गई वापस

जून 8, 2026
अपराधअलीगढ़

डीएम व एसएसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जून 8, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

बरेली हिंसा मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए IMC पार्टी के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज

जून 7, 2026
अपराधअलीगढ़

क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने भारी पुलिसबल के साथ कस्बा सकीट में किया पैदल गश्त

जून 7, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की कुल ₹11,00,000 ( 11 लाख) रूपये की सम्पत्ति कुर्क की गई

जून 7, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी डॉ0 इलामारन जी ने आगामी “आरक्षी भर्ती परीक्षा” को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण 

जून 6, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ व्यापक वृक्षारोपण, जनभागीदारी से बना जनआंदोलन

जून 5, 2026
अपराधअलीगढ़

मंदिर से घंटा चोरी करने की घटना में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार 

जून 5, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।