Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊव्यापार

UP Budget 2023 बजट कितनी कमाई कितना खर्च, सरकार पर कितना हुआ कर्ज

admin
Last updated: फ़रवरी 22, 2023 8:37 अपराह्न
By admin 10 Views
Share
7 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को सूबे के लिए छह लाख 90 हजार 242 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बताया कि देश की कुल GDP में प्रदेश का योगदान आठ फीसदी से अधिक का है।
साल 2021-22 में प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो देश की विकास दर से अधिक रही।

आइए जानते हैं कि यूपी सरकार ने इस साल कितनी कमाई का लक्ष्य रखा है? यूपी पर कितना कर्ज है? सरकार को इस साल कहां-कहां से कितनी रकम मिल सकती है और इसे सरकार कैसे खर्च करेगी?
बजट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्टेट जीडीपी (GSDP) में वृद्धि की दर 19 प्रतिशत अनुमानित की है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में बेरोजगारी दर 14.4 प्रतिशत थी, जो अब घटकर लगभग 4.2 प्रतिशत हो गई है।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 25 हजार से अधिक निवेशकों ने शिरकत की। इस समिट में लगभग 33.50 लाख करोड़ रुपए के 19000 से अधिक समझौते हुए हैं। मतलब यूपी में 33.50 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश तय हुआ है।
इस बार बजट में कुल 32 हजार 721 करोड़ 96 लाख रुपये की नई योजनाओं को शामिल किया गया है।

कितनी कमाई का लक्ष्य और कितना होगा खर्च?
इस साल सरकार ने छह लाख 83 हजार 292 करोड़ 74 लाख रुपये की कमाई का लक्ष्य रखा है। इसमें पांच लाख 70 हजार 865 करोड़ 66 लाख रुपये राजस्व प्राप्तियां अनुमानित हैं, जबकि एक लाख 12 हजार 427 करोड़ 08 लाख रुपये पूंजीगत प्राप्तियां हैं। वहीं, सरकार ने इस साल छह लाख 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने का फैसला लिया है। इस तरह से यूपी सरकार को इस साल कुल छह हजार 949 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा होगा।

- Advertisement -

You Might Also Like

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जनपद में निरंतर जारी है एंटी रोमियो अभियान
लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, एटा में सजीव प्रसारण के माध्यम से जुड़ी मातृशक्ति

कितना है यूपी सरकार पर कर्ज?
साल 2017-18 में यूपी सरकार पर कुल 4.45 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। 2020-21 तक ये कर्ज बढ़कर 5.65 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 2021-22 में कर्ज का ये आंकड़ा बढ़कर 6.53 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुका है। जो स्टेट जीडीपी का कुल 34.2 प्रतिशत हिस्सा है।

बजट में क्या बड़ी घोषणाएं हुईं?

प्रदेश के छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन के लिए 3600 करोड़ रुपये देने का एलान किया गया है।
वाराणसी-गोरखपुर में मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये का एलान किया।
झांसी-चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 235 करोड़ रुपये का एलान।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर 12,650 करोड़ रुपये खर्च का एलान किया गया।
प्रदेश में फार्मा पार्कों की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपये देने का एलान।
प्रदेश के सभी जिलों में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने के उद्देश्य के तहत 14 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
लखनऊ विकास क्षेत्र तथा प्रदेश के समस्त विकास प्राधिकरणों के विकास क्षेत्र तथा नगर क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास तथा वाराणसी एवं अन्य शहरों में रोप-वे सेवा विकसित किये जाने हेतु 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
कानपुर मेट्रो रेल परियोजना हेतु वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में 585 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था का प्रस्ताव है।
आगरा मेट्रो रेल परियोजना हेतु 465 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था का प्रस्ताव है।
दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ कॉरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में 1306 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
वाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के कियान्वयन हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण / नये शहर प्रोत्साहन योजना हेतु 3,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
गोरखपुर नगर स्थित गोडधोड्या नाला एवं रामगढ़ ताल के जीर्णोद्धार तथा इंटरसेप्शन, डाइवर्जन एवं ट्रीटमेंट सम्बन्धी परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए 650 करोड़ 10 लाख रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
उत्तर प्रदेश के कृषकों की दुर्घटनावश मृत्यु व दिव्यांगता की स्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितम्बर, 2019 से लागू है। इस योजना के अन्तर्गत कृषक की परिभाषा का विस्तार किया गया है। योजना के अन्तर्गत दुर्घटनावश मृत्यु व दिव्यांगता की दशा में अधिकतम 5 लाख रुपये दिये जाने का प्रावधान है। योजना हेतु 750 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है।
निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा हेतु प्रत्येक राजस्व मण्डल में 1000 बालक व बालिकाओं के लिये कक्षा 06 से कक्षा-12 तक अध्ययन हेतु अटल आवासीय विद्यालय निर्माणाधीन हैं । इन विद्यालयों का संचालन आगामी सत्र 2023 2024 से प्रारम्भ किया जाना है। अवशेष निर्माण कार्य हेतु 63 करोड़ रुपये तथा उपकरण आदि के क्रय हेतु लगभग 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत पंजीकृत महिला श्रमिक के संस्थागत प्रसव की दशा में निर्धारित तीन माह के न्यूनतम वेतन के समतुल्य धनराशि एवं रुपये 1000 को चिकित्सा बोनस तथा पंजीकृत पुरूष कामगारों की पत्नियों को रुपये 6000 एकमुश्त में दिये जाने का प्रावधान है ।
अधिकतम दो नवजात शिशुओं के पोष्टिक आहार हेतु लड़का पैदा होने पर एकमुश्त रुपये 20,000 तथा लड़की पैदा होने की स्थिति में रुपये 25,000 बतौर सावधि जमा जो 18 वर्ष के लिए होगा, भुगतान किया जायेगा।
जन्म से दिव्यांग बालिकाओं को रुपये 50,000 बतौर सावधि जमा जो 18 वर्ष के लिए होगा, भुगतान किये जाने का प्रावधान है।
शक्ति पीठ मां शाकुम्भरी देवी मंदिर के समेकित पर्यटन विकास हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रयागराज के समेकित विकास हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
इसी तरह बौद्ध परिपथ के समेकित पर्यटन विकास हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ रूपये, बुन्देलखण्ड का समेकित पर्यटन विकास हेतु 40 करोड़ रुपये, शुकतीर्थ धाम का समेकित पर्यटन विकास हेतु 10 करोड़ रुपये, प्रदेश में युवा पर्यटन को बढ़ावा देना हेतु 2 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म, लखनऊ बोर्ड की स्थापना हेतु 2.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 01 मार्च को होगा भव्य आयोजन
Next Article समयानुसार चलें
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस द्वारा आपराधिक न्यायभंग के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अगस्त 26, 2026
अपराधअलीगढ़

बैंक खाता खरीदकर साइबर ठगी करने वाला एक शातिर गिरफ्तार

अगस्त 26, 2026
अपराधआगरा

बारावफात जुलूस के मद्देनजर एएसपी ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

अगस्त 26, 2026
अलीगढ़आगरा

वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जन्मजयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

अगस्त 25, 2026

You May also Like

Life Styleअलीगढ़

रसोइयों के मानदेय में वृद्धि,कैशलेश चिकित्सा, गणवेश भत्ता दोगुना एवं ₹2 लाख बीमा योजना का शुभारंभ

अगस्त 23, 2026
अपराधमध्य प्रदेश

DSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, संगीन धाराओं में FIR दर्ज: मर्डर के आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए 1.07 करोड़ की जमीन सिर्फ 18 लाख में लिखवाई

अगस्त 23, 2026
अपराधअलीगढ़

नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही एवं बस पर परिचालक ना होने के कारण राज कमल पब्लिक स्कूल की बस से हादसा, 05 वर्षीय मासूम की मौत

अगस्त 22, 2026
अपराधयुवा

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका व CJP कार्यकर्ताओं पर हमला.. #CJP ने कहा: अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की बात होगी? आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

अगस्त 22, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।