अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आज सुबह अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसने पहले एसटीएफ पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में आसिफ अली मारा गया।
आसिफ छैमार गैंग का सरगना था, 2013 में घर में डकैती डाली, 1 हत्या कर दी। 2014 में जौनपुर में डकैती डाली, दो महिलाओं की हत्या कर दी। 2015 में कौशांबी में डकैती डाली, पति-पत्नी की हत्या कर दी। छठी हत्या आसिफ ने 2021 में कानपुर देहात में की।
छैमार गैंग गिरोह कच्छा-बनियान की तरह घटनाओं को अंजाम देता था। मतलब दिन में भीख मांगने के बहाने इस गैंग के बदमाश रेकी करते हैं, रात को घटना को अंजाम देते थे। विरोध करने पर धारदार हथियार से हत्या कर देते
