पुलिस मुठभेड़ में शातिर बाइक लुटेरा गिरफ्तार
कासगंज। बाइक लूट की वारदात में वांछित शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली कासगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने नोरथा रोड़ पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाश की घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल बदमाश की पहचान परमवीर विक्रमजीत उर्फ बंटी के रूप में हुई है। वह थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नरदौली गांव का रहने वाला है और वर्तमान में सोरों थाना क्षेत्र के गोयती में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 27 जून को चांडी रोड पर हुई दिनदहाड़े बाइक लूट की घटना में वांछित था। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
