Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

भारत क्यों नहीं करता रेयर अर्थ एलीमेंट्स का उत्पादन, जबकि जमीन के नीचे दबा है भंडार

admin
Last updated: जून 26, 2025 8:36 पूर्वाह्न
By admin 30 Views
Share
6 Min Read
SHARE

भारत क्यों नहीं करता रेयर अर्थ एलीमेंट्स का उत्पादन, जबकि जमीन के नीचे दबा है भंडार

 

रेयर अर्थ एलीमेंट्स (रेयर अर्थ एलीमेंट्स – आरईई) आज की टेक्नोलॉजी वाली दुनिया के लिए उतने ही जरूरी हैं, जितना इंसान के लिए अनाज. इन्हें हिन्दी में ‘दुर्लभ पृथ्वी तत्व’ कहा जाता है. ये तत्व इलेक्ट्रिक गाड़ियों से लेकर मोबाइल फोन, रक्षा उपकरण, और पवन टरबाइन जैसी हाई-टेक चीजों में इस्तेमाल होते हैं. यदि इनका इस्तेमाल न किया जाए तो ये बस उपकरण बेकार हैं. और चीन इस क्षेत्र में ‘बादशाह’ है और एकछत्र राज करता है. वह दुनिया के 70 फीसदी दुर्लभ तत्वों का खनन और 90 फीसदी रिफाइनिंग करता है. यानी पूरी दुनिया इस मामले में चीन पर बहुत ज़्यादा निर्भर है.

भारत क्यों नहीं करता रेयर अर्थ एलीमेंट्स का उत्पादन? जबकि जमीन में बड़ा भंडार
चीन आज जिस स्थिति में है, वहां वह एकाएक नहीं पहुंचा है. 1990 के बाद से उसने इन तत्वों को रणनीतिक रूप से जरूरी माना और अपने नियमों, टेक्नोलॉजी और नीतियों को उसी हिसाब से बदला. चीन के पास दुनिया के सबसे ज़्यादा आरईई भंडार हैं और वहां सस्ती मजदूरी और ढीले पर्यावरण नियमों की वजह से उत्पादन बहुत सस्ता होता है. चीन के पास सस्ती बिजली उपलब्ध है, जो रिफाइनिंग जैसे ऊर्जा-गहन कामों में मदद करती है. इसके साथ ही, चीन ने टेक्नोलॉजी में भी महारत हासिल कर ली है. वहां के 39 विश्वविद्यालयों में इस बारे में पढ़ाई होती है. इसके मुकाबले दुनिया के सबसे विकसित देश अमेरिका में एक भी कोर्स नहीं है.
रेयर अर्थ मैग्नेट, रेयर अर्थ एलीमेंट्स, चीन बनाम पूरी दुनिया, भारत में रेयर अर्थ एलीमेंट्स के भंडार

- Advertisement -

You Might Also Like

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान : जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली
थाना मारहरा पुलिस द्वारा बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का स्टॉक करने पर एक अभियुक्त को अवैध पटाखों सहित किया गया गिरफ्तार

चीन ने कई बार इन खनिजों का राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल भी किया है. 2010 में उसने जापान को निर्यात रोक दिया था, जिससे दुनिया को समझ आ गया कि ये खनिज केवल तकनीकी चीज नहीं है, वे रणनीतिक हथियार भी बन सकते हैं.

भारत में क्या हैं मुश्किलें
दूसरी तरफ भारत और अमेरिका जैसे देशों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. हालांकि इनके पास भी अच्छे भंडार हैं, लेकिन इन्हें निकालना और रिफाइन करना इतना आसान नहीं है. इन तत्वों को जमीन से निकालने में रेडियोधर्मी तत्वों से भी जूझना पड़ता है, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को खतरा होता है. भारत और अमेरिका में पर्यावरणीय नियम कड़े हैं, जिससे प्रोजेक्ट महंगे हो जाते हैं.

प्रोसेसिंग के लिए भारत भी चीन पर निर्भर
भारत के पास 6.9 मिलियन टन आरईई हैं, लेकिन 2024 में उसने केवल 2,900 टन का ही उत्पादन किया, यानी दुनिया का केवल 1 फीसदी. केरल के कोच्चि में मोनाजाइट रेत से ये तत्व निकलते हैं, लेकिन वहां खनन और प्रोसेसिंग की सुविधा बहुत सीमित है. इसके अलावा स्थानीय लोगों का विरोध और पर्यावरणीय चिंता भी बड़े कारण हैं. भारत की निजी कंपनियां भी इस क्षेत्र में बहुत कम सक्रिय हैं. ज़्यादातर कच्चा माल चीन भेजा जाता है, जहां उसकी रिफाइनिंग होती है. इसी कारण भारत 99 फीसदी मैग्नेट और बैटरियां चीन से मंगवाता है.
ये भी पढ़ें – रेयर अर्थ: भारतीय कंपनियों की फाइलों पर कुंडली मारकर बैठा है चीन का मंत्रालय

चीन की निर्भरता की वजह से भारत के इलेक्ट्रिक वाहन ( ईवी) सेक्टर पर भी असर पड़ रहा है. कई भारतीय कंपनियां जैसे मारुति और बजाज को अब पूरी मोटर असेंबली विदेश से मंगवानी पड़ रही है, जिससे लागत बढ़ रही है. भारत सरकार ने अब इस दिशा में कुछ कदम उठाए हैं. 2024-25 के आर्थिक सर्वेक्षण में चीन पर निर्भरता को खतरे के रूप में बताया गया है और सरकार निजी कंपनियों को इस क्षेत्र में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन दे रही है, लेकिन नतीजे आने में अभी समय लगेगा.

अमेरिका में भी काफी कम उत्पादन
अमेरिका में भी हालात ऐसे ही हैं. वहां केवल माउंटेन पास नाम की एक खदान है जो 2024 में 45,000 टन का उत्पादन कर सकी. फिर भी अमेरिका अपनी ज़रूरत का 70% से ज्यादा हिस्सा चीन से ही मंगवाता है. अमेरिका पहले इस क्षेत्र में आगे था, लेकिन चीन की सस्ती लागत और ढीले पर्यावरण नियमों ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया. अमेरिका के पास अब भी रिफाइनिंग की पर्याप्त सुविधा नहीं है और टेक्नोलॉजी की भी कमी है. कुछ नए रिफाइनिंग प्लांट्स शुरू जरूर हो रहे हैं, जैसे टेक्सास में एमपी मैटेरियल्स की सुविधा, लेकिन उसका उत्पादन चीन के मुकाबले बहुत कम होगा.
टेक्नोलॉजी भी बेच नहीं रहा चीन
चीन ने तो अब यहां तक कर दिया है कि वह अपनी रिफाइनिंग टेक्नोलॉजी दूसरे देशों को न बेचे, जिससे और देशों की तरक्की और रुक जाए. अमेरिका और भारत दोनों को अब अपने देश में निवेश बढ़ाने, टेक्नोलॉजी लाने और पर्यावरणीय नियमों का बेहतर समाधान निकालने की जरूरत है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और वियतनाम जैसे देशों से साझेदारी और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना भी जरूरी है.

- Advertisement -

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article विजय गर्ग की पुस्तक , “लॉजिकल रीजनिंग” विक्की नरूला अध्यक्ष निजी स्कूलों संघ ने लोकार्पण किया
Next Article तहसील परिसर में कूड़े का अंबार, नगर पालिका बेखबर
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

धान की आवक बढ़ने से मंडी में जाम की समस्या के समाधान को जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अक्टूबर 8, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

मंडी शुल्क और किसानों की लूट कर रहे हैं मंडी से बाहर 15 धान खरीद केन्द्र, घटतौली करते कांटे

अक्टूबर 8, 2026
उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

9वीं की छात्रा से हैवानियत: अमरोहा में पशुओं को पानी पिलाकर लौट रही किशोरी को सूने घर में खींचा, 2 आरोपी हिरासत में

अक्टूबर 8, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अब CJP का जंतर-मंतर 2.0 का ऐलान..आगामी 10 अक्टूबर को देश भर क़े कॉकरोच पहुंचेगे दिल्ली

अक्टूबर 3, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

शिकायतकर्ता से संवाद और स्थलीय सत्यापन के बाद ही हो शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : जिलाधिकारी

अक्टूबर 3, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

मौहरा घाट पर भव्य गंगा आरती, जनजागरूकता कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब

अक्टूबर 2, 2026
अंतराष्ट्रीयअलीगढ़

मेडिकल कॉलेज एटा में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर हुआ ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

अक्टूबर 2, 2026
अपराधअलीगढ़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ASP श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि 

अक्टूबर 2, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।