मुहब्बत पाने को 3 सर्जरी, खर्च हुए 3 लाख… शादी से मुकरा प्रेमी तो थाने पहुंची युवती
डेढ़ साल तक चला प्रेम प्रसंग, प्रेमी पर शादीशुदा होने की बात छिपाने का आरोप..1 0 लाख हड़पे
प्यार में इंसान किस हद तक जा सकता है, इसकी एक कहानी UP क़े आगरा से सामने आई है। यहां एक किन्नर को एक जवान युवक पसंद आया। दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते ही देखते रिश्ता प्रेम में बदल गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे पर उसने खुद को लड़की बनवाने को अलग-अलग समय पर तीन सर्जरी कराईं। इन सर्जरी में करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए।
युवती के मुताबिक, इन सर्जरी के दौरान उसे काफी दर्द और परेशानियों से गुजरना पड़ा, लेकिन उसके मन में एक ही उम्मीद थी कि आखिरकार वह अपने प्रेमी के साथ शादी कर सकेगी।
डेढ़ साल तक प्रेमी ने छिपाई बड़ी बात!
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने करीब डेढ़ साल तक अपनी शादी की बात उससे छिपाए रखी। बाद में उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।यह जानकारी सामने आने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस रिश्ते को वह शादी तक पहुंचने की उम्मीद में निभा रही थी, उसी रिश्ते से युवक ने अब शादी करने से इनकार कर दिया।
10 लाख रुपये लेने का भी आरोप..
युवती ने युवक पर करीब 10 लाख रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि प्रेमी पर भरोसा करके उसने उसे पैसे दिए, लेकिन अब न तो वह उसके साथ है और न ही उसके पास पैसे बचे हैं।
प्यार के लिए बदली जिंदगी, अब न्याय की उम्मीद..
युवती का कहना है कि उसने प्रेमी पर भरोसा करते हुए अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव किया और शादी की उम्मीद में 3 सर्जरी कराई। अब युवक के शादी से इनकार करने के बाद वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। युवक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही होगी
