एटा। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधपाल सिंह यादव के 65वें जन्मदिन पर कासगंज रोड़ स्थित हिंदुस्तान लीवर के सामने सतीश मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल की तरफ से श्रीकृष्णा चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा सतीश मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में नेताओं, समर्थकों और आम जनता ने रक्तदान किया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधपाल सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान का आयोजन अपने आप में विशेष है क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, साथ ही सभी गणमान्यजनों व उन्हें बधाई देने पहुंचे लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपना जन्मदिवस या जीवन के विशेष पल सेवा दिवस के रूप में मनाने की सोच रखेगा तो निश्चित रूप से उनकी खुशियां कई गुणा बढ़ जाएंगी।
साथ ही हिंदूवादी नेता राजू आर्य ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर सतीश हाॅस्पिटल पहुंचकर रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान एक पुण्य का कार्य है ऐसे प्रयासों से दूसरे व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है इसलिए कहीं भी रक्तदान शिविर आयोजित हो तो वहां पहुंचकर रक्तदान अवश्य करें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, जन-मानस के अलावा सतीश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधपाल सिंह यादव के जन्मदिन पर लगाया गया रक्तदान शिविर
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
