‘पार्टी करने का बड़ा शौक है ना… अब जेल में पार्टी करना!’
शिवा की संदिग्ध मौत के केस में नया ट्विस्ट! कारोबारी शिवा और श्रद्धा दुबे की बातचीत का ऑडियो वायरल, अफसर का नाम लेकर धमकाने का दावा
UP क़े लखनऊ में हजरतगंज स्थित प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर हुई कारोबारी शिवा की संदिग्ध मौत के मामले में अब एक वायरल ऑडियो ने सनसनी मचा दी है। ऑडियो में शिवा और श्रद्धा के बीच बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। बातचीत में श्रद्धा कथित तौर पर एक अफसर का नाम लेते हुए शिवा को धमकाती सुनाई दे रही है।
‘सर को तुम्हारा नाम लिखकर मैसेज कर रही हूं!’
वायरल ऑडियो में श्रद्धा कथित तौर पर शिवा से कहती है— ‘तुमको पार्टी करने का बड़ा शौक है। अब तुम जेल में पार्टी करना।’ इसके बाद वह अफसर को शिवा का नाम लिखकर मैसेज करने की बात कहती सुनाई देती है।
25 हज़ारी हुए आरोपी…
श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दानिश के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों बहनों की लोकेशन गोरखपुर में मिली है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल..
श्रद्धा का सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें वह अलग-अलग लोगों के साथ नजर आ रही है। इसमें कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल हैं। आरोप है कि श्रद्धा ऐसे लोगों का इस्तेमाल लोगों को डराने और ब्लैकमेल करने में करती थी। शिवा की मां रंजना के मुताबिक श्रद्धा उनके बेटे पर पहाड़ पर होटल खोलने का दबाव डाल रही थी।
