Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीयलेख

यूपी प्रतियोगी परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी एक संस्था को नहीं

admin
Last updated: जून 22, 2024 5:21 अपराह्न
By admin 14 Views
Share
5 Min Read
SHARE

यूपी प्रतियोगी परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी एक संस्था को नहीं

अजय कुमार,लखनऊ

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश स्तर पर आयोजित होनी वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फूल प्रूफ तैयारी कर रही है। इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार प्रश्नपत्र संबंधी कार्य अलग-अलग बांट कर पूरा किया जायेगा।इसके लिये चार अलग-अलग एजेंसियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। सरकारी या वित्त पोषित शिक्षण संस्थान ही परीक्षा केंद्र बनेंगे। पांच लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होने पर दो चरणों में परीक्षा होगी।उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने इस संबंध में शासनादेश सभी भर्ती आयोगों को भेज दिया है।नये निर्देशों के तहत वित्त विहीन स्कूलों व कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों का चयन दो श्रेणियों में किया जाएगा। पहली श्रेणी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज और केंद्र के विश्वविद्यालय समेत राजकीय संस्थान शामिल होंगे। दूसरी श्रेणी में गैर विवादित व पूर्व में काली सूची में न रहीं शैक्षणिक संस्थाओं को शामिल किया जाएगा।
नये शासनादेश के अनुसार चयन आयोग और बोर्ड परीक्षा का संपूर्ण कार्य एक ही एजेंसी को नहीं देंगे। प्रश्न पत्र तैयार करने, छपवाने व कोषागार में पहुंचाने की जिम्मेदारी एक एजेंसी की होगी। प्रश्नपत्रों को कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने, परीक्षा केंद्र की सभी व्यवस्था और परीक्षा के बाद ओएमआर शीट पहुंचाने का काम दूसरी एजेंसी का होगा। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्था के लिए तीसरी एजेंसी और ओएमआर शीट की स्कैनिंग आयोग व बोर्ड परिसर में ही कराकर परीक्षा का स्कोर चयन उपलब्ध कराने के लिए चौथी एजेंसी की सेवाएं ली जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी का नियमित निरीक्षण करेंगे।
इसी तरह से प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए कम से कम दो या अधिक पेपर सेट होंगे। प्रत्येक सेट के प्रश्नपत्र की छपाई अलग-अलग एजेंसी के माध्यम से होगी। कौन सा प्रश्नपत्र उपयोग में आएगा, उसको परीक्षा के दिन परीक्षा शुरू होने के अधिकतम 5 घंटे पूर्व तय किया जाए। प्रत्येक सीरीज के अंतर्गत प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर होंगे। विकल्प भी अलग-अलग क्रमांक पर होंगे। अलग-बगल के अभ्यर्थियों को अलग सीरीज के प्रश्न पत्र मिलेंगे। शुचिता और गोपनीयता के लिहाज से चयन आयोगों को शासन स्तर के शीर्ष अधिकारियों और एसटीएफ के संपर्क में रहना होगा।
नई व्यवस्था के अनुसार परीक्षा केंद्र बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 10 किमी की परिधि में होंगे। परीक्षा केंद्र शहर की आबादी के अंदर होंगे। सीसीटीवी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र के संबंध में एलआईयू से रिपोर्ट जरूर ली जाएगी। परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर परीक्षा के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व बायोमीट्रिक से पुष्टि की जाएगी। इसी प्रकार प्रत्येक जिले में परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति होगी। इसमें एसएसपी, एसपी या उनके प्रतिनिधि, नोडल अधिकारी परीक्षा, जिला स्तरीय एनआईसी अधिकारी, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस सदस्य होंगे।
इसी प्रकार शासनादेश में आगे कहा गया है कि प्रेस के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। रिकॉडिंग एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जाए।चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों वाली या अन्य संवेदनशील परीक्षाओं में परीक्षा से पहले मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर महानिदेशक एसटीएफ, चयन आयोग के अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारी बैठक हो। लिखित परीक्षा के समय कैप्चर किए गए परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक डाटा का मिलान सफल अभ्यर्थियों के काउंसलिंग के समय अवश्य किया जाए। एक से अधिक जिलों में परीक्षा होने पर केंद्र गृह मंडल के बाहर आवंटित होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले और महिला परीक्षार्थी को उनके गृह मंडल के बाहर परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं होगा। कोषागार से प्रश्न पत्र लाने और ले जाने की वीडियोग्राफी होगी।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Badaun Crime : कादरचौक थाने का हेड कांस्टेबल 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Next Article उपचुनाव: सपा-कांग्रेस साथ-साथ ,लेकिन सीट बंटवारे पर संशय बरकरार
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

फ़रवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 13, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगढ़ में चर्चित सास दामाद एक बार फिर सुर्खियों में है

फ़रवरी 13, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026

You May also Like

लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026
अपराधअलीगढ़

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology