एसएसपी श्याम नारायण सिंह द्वारा पुलिस लाइंस में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत होने वाली डी0वी0/पी0एस0टी0 के दृष्टिगत की गयी गोष्ठी, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
एटा। आज दिनाँक 25.12.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में दिनांक 26.12.2024 से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के अन्तर्गत होने वाली अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डी0वी0/पी0एस0टी0) के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान जनपद एटा में *कुल 2039 अभ्यर्थियों* के अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण होना प्रस्तावित है। उक्त डी0वी0/पी0एस0टी0 को सकुशल सम्पन्न कराने/शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी की गई व शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
गोष्ठी के उपरान्त एसएसपी एटा द्वारा मानक परीक्षण में प्रयोग होने वाले यंत्रो का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, एडीएम प्रशासन श्री सत्य प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमित कुमार राय, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री कृष्ण मुरारी दोहरे तथा एसडीएम सुश्री भावना विमल, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशनलाल गौतम सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।