डोनाल्ड ट्रम्प की फिर मिली मायूसी…
भारतीय मूल की नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, मानवाधिकारों की लड़ाई को मिला वैश्विक सम्मान
रंगभेद के खिलाफ संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय न्याय तक का सफर
भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नवनीतम ‘नवी’ पिल्लै को वर्ष 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय कानून, न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों के लिए मिला है।
नवी पिल्लै ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के दौर में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ कानूनी संघर्ष किया। वह संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार उच्चायुक्त भी रह चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और गंभीर अपराधों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उनके योगदान को इस सम्मान का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।
उनकी उपलब्धि मानवाधिकारों और न्याय के लिए लंबे समय से किए जा रहे संघर्ष की वैश्विक पहचान है। #NobelPeacePrize #NobelPrize2026 #NaviPillay #HumanRights
