एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, शादी समारोह में रंग डालने को लेकर हुए विवाद तथा फायरिंग में एक महिला की मृत्यु तथा एक युवक के घायल हो जाने की घटना में वांछित चल रहे दो नामजद अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस व डंडा सहित 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार।
*घटना का विवरण-
दिनांक 11.06.2022 थाना जसरथपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि जसरथपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम फर्दपुरा में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर मुअसं- 56/22 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 307, 302, 34 भादवि बनाम नीलेश आदि 5 नफर पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी-
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी एटा द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जसरथपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 11.06.22 को ही थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त नीलेश पुत्र संतराम निवासी ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर एटा तथा संतराम पुत्र जगदीश निवासी ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर एटा को घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक डंडा सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त नीलेश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1. नीलेश पुत्र संतराम निवासी ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर एटा।
2. संतराम पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर एटा।
*अभियुक्त नीलेश का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 32/2022 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 भादंवि
2. मुअसं – 56/22 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 307, 302, 34 भादवि
3. मुअसं – 57/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट।
*बरामदगी-
1. अवैध तमंचा, 04 कारतूस (315 बोर) तथा एक डंडा। (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष श्रवण कुमार निगम
2. कां० हरिओम
3. कां० मुकेश कुमार
4. कां० संजय
5. कां० संदीप कुमार।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
