Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राज्यराष्ट्रीय

Rajya Sabha Elections: 57 सीटों में से 41 पर निर्विरोध चुने गए सदस्य, 16 पर मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर फंसा है पेच

admin
Last updated: जून 9, 2022 9:10 अपराह्न
By admin 11 Views
Share
8 Min Read
SHARE
Rajya Sabha

संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान (Voting) होना है. 4 राज्यों के इन सीटों पर होने वाले मतदान (Rajya Sabha Elections) को लेकर राजनीतिक दल पूरी तरह से सतर्क हैं. इनमें हॉर्स ट्रेडिंग या खरीद फरोख्त की आशंका को देखते हुए दलों ने अपने विधायकों को रिसॉर्ट में भेज दिया है. इस बीच कांग्रेस (Congress) की ओर से दावा किया गया है कि तीन राज्यों की सीटों पर उसके सदस्यों की ही जीत होगी.

Contents
कांग्रेस ने कहा 3 राज्यों में जीतेंगे हमारे प्रत्याशीअभय चौटाला ने किया ये दावामहाराष्ट्र में 6 सीटों के लिए 7 उम्मीदवारकर्नाटक में क्या है स्थितिराजस्थान में 4 सीटों पर जंग

राज्यसभा चुनाव को संपन्न होने में अब कुछ ही समय बचा है. राज्यसभा चुनाव के तहत कुल 15 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होना था. लेकिन इसमें 41 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है. अब 4 ही राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक की 16 सीटों पर मतदान बचा है, जो शुक्रवार को होगा. राज्यसभा के चुनाव के तहत सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. वहीं शुक्रवार को ही शाम पांच बजे मतगणना की जाएगी.

कांग्रेस ने कहा 3 राज्यों में जीतेंगे हमारे प्रत्याशी

इस बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी जीत जाएगी. पार्टी आलाकमान के सूत्रों ने दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी पेंच सुलझा लिए गए हैं. उनकी ओर से कहा गया है कि अजय माकन, प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी की जीत में अब दिक्कत नहीं है. कहा गया है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात कर ली है. वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सारा गणित आलाकमान को बता दिया है. हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आश्वस्त किया है और कांग्रेस सूत्र कुलदीप विश्नोई के साथ होने का दावा कर रहे हैं. साथ ही एक निर्दलीय के भी कांग्रेस को समर्थन का दावा है. रात 10.30 बजे आलाकमान ने अहम राज्यों से रिपोर्ट ली है.

अभय चौटाला ने किया ये दावा

हरियाणा में आईएनएलडी के विधायक अभय चौटाला ने कहा है कि उनका वोट बीजेपी या जेजेपी को नहीं जाएगा, बल्कि वह वोट कार्तिकेय शर्मा के पक्ष में करेंगे. उनका कहना है कि उनके और शर्मा के बीच पारिवारिक रिश्तों को ध्यान में रखकर ऐसा किया जाएगा. कार्तिकेय शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी हैं. अभय चौटाला ने साफतौर पर कहा है कि अगर वह किसी पार्टी के प्रत्याशी होते तो वह उनके समर्थन में वोट ना डालते. वहीं हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायक राज्यसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली लौट आए हैं. इन सभी को पार्टी की ओर से रायपुर भेजा गया था.

- Advertisement -

You Might Also Like

12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइंस एटा में योग शिविर का आयोजन कर योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया योगाभ्यास
अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील अलीगंज पर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

इस मामले में दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि राजस्थान के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर को देखते हुए रायपुर में भी चिंतन शिविर आयोजित किया गया था. राज्यसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपने सभी विधायकों को संसद भेजेगी. ताकि भरपूर संख्या में मतदान हो सके. वहीं महाराष्ट्र में

महाराष्ट्र में 6 सीटों के लिए 7 उम्मीदवार

राजनीतिक दल राज्य से राज्यसभा की छह सीटों के लिए शुक्रवार को होने वाले चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने को लेकर बातचीत में व्यस्त हैं. इस चुनाव को राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों और विपक्षी बीजेपी के लिए अपनी ताकत परखने के एक मौके के रूप में देखा जा रहा है. छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगी.

एमवीए के सहयोगी दल – शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस – ने अपने विधायकों को मुंबई के विभिन्न होटलों और रिसॉर्ट में ट्रांसफर कर दिया है और उन्हें मतदान प्रक्रिया शुरू होने तक वहीं रखा जाएगा. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे, धनंजय महादिक (बीजेपी), प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी), संजय राउत और संजय पवार (शिवसेना) और इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस) छह सीटों के लिए मैदान में हैं. मुकाबला छठी सीट पर बीजेपी के महादिक और शिवसेना के पवार के बीच है.

कर्नाटक में क्या है स्थिति

कर्नाटक की कुल चार सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है. कांग्रेस की ओर से मंसूर अली को अपना दूसरा उम्मीदवार बनाने के कारण यहां मामला फंसा हुआ है. कांग्रेस ने यहां से जयराम रमेश को भी मैदान में उतारा है. बीजेपी की ओर से भी एमएलसी लहर सिंह को तीसरा उम्मीदवार बनाया गया है. कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं. राज्य में एक विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए 45 विधायकों का समर्थन चाहिए. कांग्रेस के पास कर्नाटक में 70 विधायक हैं. कांग्रेस को यहां दूसरी सीट पर जीत के लिए 20 और वोट चाहिए होंगे. तभी कुल संख्या 90 होगी. बीजेपी के पास कर्नाटक में 121 विधायक हैं. उसने राज्य में तीन उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें निर्मला सीतारमण, जग्गेश और लहर सिंह शामिल हैं. इसलिए गणित के हिसाब से बीजेपी को 14 और वोट चाहिए होंगे. वहीं जेडीएस को 13 और वोट चाहिए होंगे.

राजस्थान में 4 सीटों पर जंग

राजस्थान में चार सीटों को लेकर जंग है. कांग्रेस ने राज्य में मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है. जबकि बीजेपी की ओर से समर्थन प्राप्त सुभाष चंद्रा निर्दलीय रूप से मैदान में हैं. 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के छह विधायकों सहित कांग्रेस के 108 विधायक हैं. दो विधायकों वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने उसे समर्थन दिया है. संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीटें व बीजेपी 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है. दो सीटों के बाद कांग्रेस के पास 26 अधिशेष व बीजेपी के पास 30 शेष वोट होंगे. कांग्रेस को तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए 15 और वोट (कुल 41) चाहिए. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि निर्दलीय व भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों को मिलाकर उनके पास कुल मिलाकर 126 विधायकों का समर्थन है. वहीं बीजेपी के 30 अधिशेष व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन (कुल 33) मत निर्दलीय चंद्रा के पास हैं. उन्हें जीतने के लिए 41 मत चाहिए, इस तरह से उनके पास जीत के लिए आठ मत कम हैं. (इनपुट भाषा से भी)

- Advertisement -

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article IND vs SA: मिलर-डुसैं ने उड़ाए टीम इंडिया के होश, रिकॉर्ड्स की जुबानी जानें कितनी बड़ी है साउथ अफ्रीका की यह जीत
Next Article टिकट को लेकर Cuttack में जमकर हंगामा, महिलाओं में मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज- Video
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले से सम्बंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

दहेज हत्या के मामले से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
Life Styleअपराध

थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को 15840 रूपये सहित किया गया गिरफ्तार 

जून 18, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

जिलाधिकारी ने विनियमित क्षेत्र कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जून 18, 2026
Life Styleअपराध

थाना पिलुआ पुलिस ने किया मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश 

जून 17, 2026
Life Styleअपराध

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एमएसएमई दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जून 17, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

एसएसपी ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तर्गत चल रही डी0वी0/पी0एस0टी0 का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जून 16, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।