Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अंतराष्ट्रीय

म्यांमार में 330 परमाणु बम फटने जैसा मंजर, यूं ही विनाशकारी नहीं था भूकंप

admin
Last updated: मार्च 29, 2025 6:54 अपराह्न
By admin 17 Views
Share
4 Min Read
SHARE

म्यांमार में 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से भारी तबाही मची है. एक्सपर्ट्स ने अब कहा है कि भूकंप से जो ऊर्जा निकली वह 300 से ज्यादा परमाणु बमों के विस्फोट के बराबर थी।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक भूविज्ञानी जेस फीनिक्स ने कहा कि इस तरह के भूकंप से निकलने वाली ताकत लगभग 334 परमाणु बमों के बराबर होती है. इसके अलावा उन्होंने चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद आने वाले झटके इस क्षेत्र को हिलाकर रख देंगे. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भूकंप के बाद आने वाले झटके कुछ महीनों तक रह सकते हैं, क्योंकि भारतीय टेक्टोनिक प्लेट म्यांमार के नीचे यूरेशियन प्लेट से टकराती रहती है. फीनिक्स ने कहा कि म्यांमार में तबाही देश के गृहयुद्ध से और भी बदतर हो जाएगी.

म्यांमार में आए इस भूकंप में कम से कम 1,002 लोग मारे गए, 2,376 लोग घायल हुए और 30 लोग अब भी लापता हैं. यह जानकारी म्यांमार के राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम ने दी है. म्यांमार में शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद परिवहन और संचार नेटवर्क में भारी दिक्कतें आईं, फिर भी बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं. सागाइंग के पास आए इस भूकंप के बाद 2.8 से 7.5 तीव्रता के 12 झटके महसूस किए गए, जिससे प्रभावित इलाकों में हालात और खराब हो गए.

म्यांमार में इमरजेंसी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तबाही बहुत बड़ी है और मांडले, बागो, मैगवे, उत्तर-पूर्वी शान राज्य, सागाइंग और ने-पी-ताव सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं. म्यांमार सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है, क्योंकि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर काम कर रहे हैं. यांगून-मांडले राजमार्ग, जो नेपीता और मांडले के पास स्थित है, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं.

- Advertisement -

You Might Also Like

भारतीय मूल की नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, मानवाधिकारों की लड़ाई को मिला वैश्विक सम्मान
अब CJP का जंतर-मंतर 2.0 का ऐलान..आगामी 10 अक्टूबर को देश भर क़े कॉकरोच पहुंचेगे दिल्ली

भूकंप से प्रभावित इलाकों में पहुंचने और बचाव कार्य में मदद के लिए लोगों ने पुराने यांगून-मांडले मार्ग का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा, मांडले एयरपोर्ट और राजमार्ग के कुछ हिस्सों में इमारतें गिर जाने के कारण यांगून और मांडले के बीच यात्रा और भी मुश्किल हो गई है. निचले म्यांमार से अग्निशमन सेवा कर्मियों समेत बचाव दल पी ताव और मांडले जैसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गए हैं. हालांकि, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे, बिजली की कटौती और फोन-इंटरनेट सेवाओं में परेशानी के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं.

म्यांमार की दुनिया कर रहा मदद
अंतर्राष्ट्रीय सहायता आनी शुरू हो गई है. म्यांमार की आपातकालीन प्रतिक्रिया में मदद करने और प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए शनिवार सुबह एक चीनी बचाव दल यांगून पहुंचा. भारत ने भी 15 टन राहत सामग्री भेजी है. अधिकारी और बचाव दल दिन-रात प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हुए हैं. लेकिन, म्यांमार को हाल के समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक से उबरने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के खराब होने और जरूरी सेवाओं के बंद होने के कारण, बचे हुए लोगों को अपनी जिंदगी फिर से शुरू करने में मदद देने के लिए जल्दी राहत प्रयासों की जरूरत है. म्यांमार के नेता वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय समुदायों से मानवीय सहायता की अपील की है. शनिवार सुबह मिन आंग ह्लाइंग मांडले में बचाव कार्य में मदद करने के लिए पहुंचे।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article जीवन का आधार
Next Article पांच घंटे फोन पर बर्बाद कर रहे भारतीय युवा, सोशल मीडिया और गेमिंग में खत्म हो रही जवानी
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशपीलीभीत

ब्राह्मण महापरिषद का एलान: मंदिरों के पास नहीं चलने देंगे अवैध दुकानें

अक्टूबर 17, 2026
लेख

संघी गिरोह के संगठनों को विदेशी फंडिग!

अक्टूबर 17, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

हमलावरों की गिरफ्तारी न किए जाने के विरोध में 24वे दिन भी रहा न्यायिक कार्यों से बहिष्कार, मिल रही है तारीख पर तारीख

अक्टूबर 17, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और किसानों को खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए गए सख्त निर्देश

अक्टूबर 17, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

मौहरा घाट पर भव्य गंगा आरती, जनजागरूकता कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब

अक्टूबर 2, 2026
अंतराष्ट्रीयअलीगढ़

मेडिकल कॉलेज एटा में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर हुआ ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

अक्टूबर 2, 2026
अंतराष्ट्रीयअलीगढ़

जनपद न्यायालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती: न्यायिक अधिकारियों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

अक्टूबर 2, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी..

अक्टूबर 2, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।