![]() |
| Omicron in India |
नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का संक्रमण तेजी से देश में फैल रहा है। बुधवार देर रात तेलंगाना (Telangana) में 14 नए संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई। तेलंगाना में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। देश में बुधवार रात तक कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 268 हो गई है। केरल और गुजरात में ओमिक्रॉन के 9-9 नए मरीज मिले हैं। केरल में ओमिक्रॉन के कुल मामले 24 और गुजरात में कुल मामले 23 हो गए हैं।
ओमिक्रॉन का संक्रमण उत्तराखंड और हरियाणा में भी पहुंच गया है। बुधवार को देहरादून में 23 साल की महिला ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गई। वह स्कॉटलैंड से लौटी है। पश्चिम बंगाल में भी विदेश से लौटे दो लोगों में ओमिक्रॉन का संक्रमण मिला है। हरियाणा में ओमिक्रोन संक्रमित चार मरीजों की पहचान हुई है। राजस्थान में बुधवार को ओमिक्रॉन के चार नए मरीज मिले हैं। जयपुर में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और एक बुजुर्ग की रिपोर्ट ऑमिक्रॉन पॉजिटिव आई। इसके अलावा एक विदेशी महिला की रिपोर्ट भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है।
ब्रिटेन में एक दिन में मिले 1 लाख रोगी
ब्रिटेन में बुधवार को 1 लाख 06 हजार 122 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। महामारी आने के बाद यह पहली बार है कि ब्रिटेन में कोरोना के दैनिक नए मामले एक लाख से ज्यादा हुए हैं। देश में जैसे-जैसे ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है कोरोना के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। चीन के शिआन में बुधवार को कोरोना के 52 नए मामले मिले। अधिकारियों ने यहां सख्त लॉकडाउन का आदेश दिया है। इस शहर में अब तक कोरोना के 143 केस दर्ज किए गए हैं। चीन में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिलने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अफसर लेई झेंगलोंग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

