Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलेख

मायावती ले सकती हैं आजम-ओवैसी का साथ

admin
Last updated: जुलाई 11, 2025 8:40 अपराह्न
By admin 37 Views
Share
5 Min Read
SHARE

मायावती ले सकती हैं आजम-ओवैसी का साथ

अजय कुमार,वरिष्ठ पत्रकार

 

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समीकरण बदल रहे हैं। मायावती, जो लंबे समय से दलित वोट बैंक की धुरी रही हैं, अब मुस्लिम वोटों को साधने की रणनीति पर काम कर रही हैं। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के करीब आने की चर्चाएं तेज हैं। यह घटनाक्रम सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए सियासी चुनौती बन सकता है, क्योंकि उनकी पार्टी का आधार मुस्लिम और यादव वोटरों पर टिका है।

- Advertisement -

You Might Also Like

वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में जटिल स्त्री रोग शल्यक्रियाओं की सफलता: बिना पेट पर चीरा लगाए जटिल ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने दिखाई विशेषज्ञता
उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करें: जिला कृषि अधिकारी

मायावती ने 2024 के लोकसभा चुनावों में बसपा की कमजोर स्थिति को देखते हुए अपनी रणनीति बदली है। उनकी पार्टी, जो कभी दलितों की एकमात्र आवाज थी, अब केवल एक विधायक तक सिमट गई है। ऐसे में, मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए मायावती पुराने गठजोड़ को फिर से तलाश रही हैं। आजम खान, जो सपा के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम चेहरा रहे हैं, के बसपा के करीब आने की खबरें इस दिशा में एक बड़ा संकेत हैं। आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सपा से दूरी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के साथ उनकी मुलाकातें सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
आजम खान का बसपा की ओर झुकाव अखिलेश के लिए कई मोर्चों पर खतरा पैदा कर सकता है। सपा का मुस्लिम वोट बैंक, जो लगभग 20ः है, उसकी एकजुटता अखिलेश की ताकत रही है। लेकिन आजम जैसे प्रभावशाली नेता का साथ छूटना पश्चिमी यूपी की सीटों पर सपा के लिए नुकसानदेह हो सकता है, जहां मुस्लिम और दलित वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। रामपुर और मुरादाबाद जैसे क्षेत्रों में आजम का प्रभाव अभी भी कायम है, और अगर वे बसपा के साथ जाते हैं, तो यह मायावती को मुस्लिम-दलित गठजोड़ बनाने में मदद कर सकता है।

अखिलेश यादव ने 2024 में अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के दम पर बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन उपचुनावों में सपा की हार ने संकेत दिया कि मुस्लिम वोटों में सेंध लग सकती है। मायावती का मुस्लिम वोटरों पर फोकस और आजम खान का संभावित समर्थन सपा के इस कोर वोट बैंक को कमजोर कर सकता है। इसके अलावा, मायावती की ओर से सपा पर दलित और मुस्लिम वोटरों को गुमराह करने के आरोप सियासी तनाव को और बढ़ा रहे हैं।

दूसरी ओर, अखिलेश इस चुनौती का जवाब देने के लिए दलित और ओबीसी नेताओं को सपा में शामिल कर रहे हैं। लेकिन अगर आजम खान बसपा के साथ चले गए, तो अखिलेश को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा। 2027 का चुनाव यूपी की सियासत का नया अध्याय लिखेगा, जहां मायावती और अखिलेश की रणनीतियां एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रही हैं।

वैसे बसपा सुप्रीमो मायावती और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठजोड़ की सुगबुगाहट भी तेज चल रही है। दोनों का मकसद दलित और मुस्लिम वोटों को एकजुट कर भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन को टक्कर देना है। मायावती का दलित समुदाय पर मजबूत आधार है, जबकि ओवैसी मुस्लिम समुदाय में गहरी पैठ रखते हैं। यह गठजोड़ पिछड़ा, दलित, मुस्लिम (पीडीएम) के तहत पश्चिमी यूपी और बिहार में खासा प्रभावी हो सकता है।

हालांकि, यह राह आसान नहीं होगी। 2019 में मायावती ने ओवैसी पर मुस्लिम नेतृत्व को अछूत मानने का आरोप लगाया था। वहीं, ओवैसी ने कट्टरता फैलाने का दोषी ठहराया था। फिर भी, बदलते राजनीतिक माहौल में दोनों नेताओं को एकजुट होने का मौका दिख रहा है। यदि यह गठबंधन बनता है, तो यह यूपी की सियासत में भूचाल ला सकता है। यह सेक्युलर वोटों को बांट सकता है, जिससे भाजपा को अप्रत्यक्ष लाभ भी मिल सकता है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article थाना अवागढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next Article जिलाधिकारी एटा ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर की बड़ी कार्यवाही, एक दर्जन का वेतन रोका
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअंतराष्ट्रीय

अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर आगरा फोर्ट–एटा पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल ने रेलमंत्री से की भेंट

अगस्त 4, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना अलीगंज साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर ठगी के मामले में 8,000 रुपए की धनराशि पीड़िता के खाते में कराई गई वापस

अगस्त 3, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना नयागांव पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

अगस्त 3, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार

अगस्त 3, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

16वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर अंगदान जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

अगस्त 3, 2026
अपराधअलीगढ़

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

अगस्त 3, 2026
अपराधआगरा

थाना रिजोर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

अगस्त 2, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने के मामले में वाँछित 15 हजार रुपए का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

अगस्त 2, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।