डीएम और एसपी की निगरानी में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा हुई सफलतापूर्वक आयोजित
मैनपुरी, (अजय किशोर) 31-31 सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की निगरानी में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2023 शांतिपूर्ण, सुचिता पूर्वक संपन्न हुई। आयोजित परीक्षा का जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा की सुचिता बनाए रखने, तैनात सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निरतंर क्रियाशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखनें के निर्देश दिए, परीक्षा मे किसी प्रकार का विध्न न हो, कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा मे अनुचित संसाधनों का प्रयोग न कर सके, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किये गये थें, सभी परीक्षा केन्द्रों पर वरिष्ठ अधिकारियों को सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था, प्रतिबन्धित सामग्री, इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल आदि को परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही जमा कराये गये, उच्चाधिकारियो, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा कक्ष निरीक्षको ने भी परीक्षा की सुचिता पर विशेष ध्यान दिया, पूरी परीक्षा अवधि में प्रत्येक कक्ष में सी.सी.टी.वी. कैमरे क्रियाशील रहे, जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से निरतंर की गयी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, प्रत्येक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी कराई गई, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों हेतु समस्त मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान जानकारी करने पर पाया कि रामचन्द्र सिंह लालचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 250, कंु. आर.सी. महिला पी.जी. कॉलेज ब्लॉक-ए में 480 के सापेक्ष 240, ब्लॉक-बी में 480 के सापेक्ष 255, राजकीय इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 196, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 199, सेंट मैरीज स्कूल ब्लॉक-ए में 384 के सापेक्ष 164, ब्लॉक-बी. में 384 के सापेक्ष 175 एवं आकांक्षा ग्लोबल एकेडेमी में 384 के सापेक्ष 175 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जनपद के 31 परीक्षा केन्द्रों पर 13997 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7423 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 6574 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात उप जिलाधिकारी सदर, घिरोर, कुरावली अभिषेक कुमार, प्रसून कश्यप, नीरज द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
