श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित
श्री दुष्यंत कुमार गौतम- अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष – श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ ,राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, उत्तराखंड के प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अतिथि गृह मेरठ आगमन पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के साथ परिचय करते हुए वार्तालाप किया । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सभी को साथ मिलाकर चलने की प्रेरणा दी । उन्होंने बताया पीठ का मूल उद्देश्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के विचारों को जन जन तक पहुंचना है । स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम के पश्चात
नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रवि प्रकाश ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एवं प्रस्तावना प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल जी ने प्रस्तुत की। सभी पदाधिकरियो ने अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री गरीबदास ने की । मंच पर बृजेश्वर निम्मी राष्ट्रीय महामंत्री , राजवीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता , चरण सिंह लिसाड़ी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एडवोकेट धर्म सिंह राष्ट्रीय मंत्री ,प्रो रवि प्रकाश राष्ट्रीय प्रवक्ता , प्रो मनोज जाटव, महेंद्र दरोगा मदनपाल , हरि प्रकाश , जतिन लिसाड़ी, विनोद जाहिदपुर प्रवीण, कपिल मुजफ्फरनगर अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकारिणी एवं क्षेत्र के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री गरीबदास जी ने किया।
