हरियाणा के नूंह में 8 दिन पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई 3 वर्षीय बच्ची का शव (Dead Body) शनिवार को पड़ोस में निर्माणधीन मकान में दबा हुआ मिला. शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. जब बच्ची के शव की सूचना परिजनों को मिली तो पुलिस (Police) को फोन किया. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
वहीं, आज राजकीय शहीद हशन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज से बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है. घटनास्थल से पुलिस ने बच्ची के नीचे से दबी मिट्टी व अन्य साक्ष्य जुटाएं है. वहीं, मकान मालिक को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया है.
पुन्हाना थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुन्हाना सिटी एरिया के गांव बासदल्ला निवासी तारिफ ने 5 दिसम्बर को अपनी 3 वर्षीय बच्ची मौसिना का गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने उपरांत बच्ची की तलाश में जुटी थी. वहीं परिजनों ने अपनी रिश्तेदारी सहित आसपास के इलाके में बच्ची को ढूंढने में लगे थे.
लगातार आठ दिन से स्थानीय पुलिस भी जिले के थानों सहित आस पास के राजस्थान के थानों भी बच्ची के फोटो भेजकर गुमशुदगी के बारे में सूचना दी गई. शनिवार को तारीफ का पड़ोसी शौकीन अपने मकान में पड़ी हुई मिट्टी के ढेर को साफ कर रहा था कि तभी मिट्टी में बच्ची का हाथ दिखाई दिया, जिसके बाद शौकीन ने बच्ची के परिजनों को इसकी सूचना दी.
परिजनों ने बच्ची के शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची. बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बच्ची के साथ हादसा हुआ है या फिर बच्ची को मार कर दफनाया गया है, पुलिस इस बारे में बारीकी से जांच में जुटी है. पुलिस ने मकान मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है, जांच के बाद ही बच्ची की मौत का कारण पता लग पायेगा.

Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।