हरियाणा के हिसार जिले के राखी खास गांव में विवाहिता सुशीला की मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में सुशीला ने अपनी मौत से पहले अपनी मां को मैसेज भेजा था, जिसके बाद इस मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गाय है।
सुशीला ने मौत से पहले अपनी अनपढ़ मां अंग्रेजो के फोन पर एक मैसेज भेजा था जिससे खुलासा हुआ है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। मैसेज के सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अब दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस पर भी आरोप हैं कि सफेद कागज पर परिजनों के हस्ताक्षर करवाए गए थे।
जींद के दनौदा खुर्द वासी अंग्रेजों देवी ने बताया कि वह अनपढ़ है और पति आजाद सिंह की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी बेटी सुशीला की शादी 19 जून 2018 को राखी खास वासी मनदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुशीला को अक्सर ससुराल में दहेज के लिए टॉर्चर किया जाता था। इस बात को लेकर कई बार उनमें पंचायत भी हो चुकी थी।
महिला के अनुसार सुशीला के ससुराल वाले उनसे मोटरसाइकिल व सोने की चेन की मांग कर रहे थे। 28 नवंबर की रात को सुशीला ने फोन करके बताया कि वह सुबह अपने मायके आ रही है। महिला के अनुसार अगले दिन सुबह उनके पास सुशीला के ससुराल से फोन आया कि रात को सुशीला की मौत हो गई है।
अगले दिन सुशीला के काका व मामा ने इस बारे में पुलिस को शिकायत देकर हांसी के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। अंग्रेजो देवी का आरोप है कि पुलिस ने उनसे सफेद कागजों पर अंगूठे के निशान लगवा लिए व अन्य लोगों के साइन करवा लिए थे।
अंग्रेजों के अनुसार वह अनपढ़ है और घर में शोक हो जाने के कारण ज्यादा ध्यान नहीं दे पाई। एक दिन जब उसकी दूसरी बेटी प्रीति घर का फोन देख रही थी तो उसने देखा कि सुशीला की मौत वाली रात 28 नवंबर को उसके फोन से एक मैसेज आया हुआ है।
जिसमें सुशीला ने लिखा हुआ था कि उसकी सास और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और कई बार उसका गला भी दबाया है। आज ये लोग मिलकर उसकी हत्या कर सकते हैं। मैसेज को देखने के बाद परिजनों ने इसकी कॉपी पुलिस को सौंपकर हत्या का केस दर्ज करवाया है।

Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।