हरियाणा के करनाल शहर की Phd कोमल की शादी का मामला आखिरकार सुलझ ही गया है। गोल्डन मूवमेंट पैलेस में आयोजित शादी समारोह फेरों से ऐन ठीक पहले फॉर्च्यूनर व 20 लाख की मांग के कारण रुक गया था। विवाद हुआ और दुल्हा-बराती थाने में पहुंच गए थे, लेकिन अब साइटिंस्ट दूल्हे नसीब ने कोमल और उसके परिवार से, पूरे देश से माफी मांग ली है।
इस मामले में साइंटिस्ट नसीब ने कहा कि मैं पूरे देश से माफी मांगता हूं। दहेज समाज में बहुत बड़ी बुराई है। लोग मुझे माफ कर दें। लोग ऐसा काम न करें, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। दहेज एक सामाजिक बुराई है। पढ़े लिखे लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। मुझसे गलती हुई है और मैं इसे जिंदगी में कभी दोहराना नहीं चाहूंगा।
दोनों परिवारों के बीच मन मुटाव न रहे। मार्च में मेरा रिश्ता पक्का हुआ था, जो रिकॉर्डिंग मैंने मीडिया में दी थी वह करीब 2 महीने पुरानी थी। दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। मैं उस परिवार की इज्जत करता हूं। बस समय खराब था। मैं अपनी गलती को स्वीकार करता हूं। हम सब माफी चाहते हैं। आगे से ध्यान रखेंगे। दोनों परिवारों को काफी मानसिक परेशानी हो रही है। खाना नहीं खा पा रहे। सो नहीं पा रहे। मेरी तरफ से विवाद खत्म। मैं चाहता हूं कि वह भी कोई द्वेष न लाएं।

यह था मामला
बता दें कि 6 दिसंबर की रात को कृषि विभाग के साइंटिस्ट जींद निवासी नसीब की बरात करनाई में आई थी। उसकी शादी कोमल के साथ होनी थी, जो लॉ में पीएचडी कर रही है और हरियाणा शिक्षा विभाग में लीगल एडवाइजर है। वह मूलत: बागपत उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। लेकिन पिछले लंबे समय से NDRI में अपने ताऊ के साथ रह रही है। वही उसकी शादी कर रहे थे।
दुल्हन-मंडप, परिवार-रिश्तेदार सब तैयार थे, लेकिन फेरों से ठीक पहले एक बजे के करीब लग्न की रस्म होने के बाद की दूल्हा पक्ष ने दहेज की डिमांड रखते हुए फेरे करने से मना कर दिया। रातभर दोनों पक्षों में मना-मनाई होने के बाद भी लड़के वालों पर कोई असर नहीं हुआ।लड़की वालों ने आरोप लगाया था कि लड़के और उसके परिवार वालों ने सोने की चेन से हंगामा शुरू किया। फिर 20 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर गाड़ी की डिमांड की।
जब यह डिमांड पूरी नही हुई तो फेरे ही नहीं करवाए। सुबह मामला पुलिस तक पहुंचा। हरियाणा महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया। पुलिस ने लड़के, उसके पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में रोजाना नए मोड़ भी आ रहे थे। लड़के पक्ष की तरफ से एक रिकॉर्डिंग सामने आई। इसमें लड़का खुद गाड़ी के लिए मना कर रहा था, लेकिन पिता और भाई अड़े हुए थे और वह उन्हें ऐसा करने से मना भी नहीं कर रहा था।

अब जब मामला बढ़ गया और उसे खतरा नजर आने लगा तो लड़के ने माफी मांग ली है। उसने लड़की से उसके परिवार वालों से, पूरे देश से माफी मांगते हुए दहेज लेने और न देने की अपील की है। वहीं डीएसपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक ऐसा कोई समझौतानामा नहीं आया है। यदि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है तो नियमानुसार बयान लेकर व सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कोमल के पिता योगेंद्र ने कहा कि लड़के वाले हमसे शादी वाली रात 1 बजे 20 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर गाड़ी मांग रहे थे और अब ऑडियो वायरल कर रहे हैं, जोक काफी पुरानी थी। इससे मेरी बच्ची काफी परेशान हुई है। जब फॉर्च्यूनर गाड़ी और 20 लाख रुपए मांगने लगे तो हमने सारी रात उनके पैर पकड़े हैं। हम कर भी क्या सकते थे। हमने सुबह इंतजाम करने की भी बात कही। अपनी बच्ची की शादी को बचाने के लिए हमने भरसक प्रयास किए। वे लोग माने नहीं। अगर वे अब माफी मांग रहे हैं तो ठीक है।
मैं अपनी बच्ची के भविष्य के लिए और कर भी क्या सकता हू। उसके लिए तो मैं सब कुछ करूंगा। मैं अपील करूंगा कि कोई भी दहेज न ले और जो हमारे साथ हुआ है वह किसी के साथ न हो। कोई भी पिता नहीं चाहेगा कि उसकी बेटी दुल्हन बनी हो और उसके साथ ऐसा हो। जब पूरी रात वह नहीं माने तो सुबह जाकर हमने पुलिस को बुलाया, मीडिया को बुलाया। मामला पुलिस में हमने दिया था। अब उन्होंने माफी मांग ली है तो मैं केस वापस ले लूंगा। अपनी बच्ची के उज्ज्वल भविष्य के लिए सब करूंगा।’

Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।