
यूपी। साइबर अपराधी तरह तरह से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जालसाजों ने आपत्तिजनक वीडियो भेजकर रिटायर अधिकारी से 22 लाख रुपये वसूल लिए। लाखों रुपये गंवाने के बाद पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गोमतीनगर निवासी वृद्ध के मुताबिक 30 अगस्त को उसके पास एक कॉल आई थी। इसके बाद उनका फोन हैक कर लिया गया था। पीड़ित के मुताबिक, जालसाजों ने वृद्ध के मोबाइल नम्बर पर एक आपत्तिजनक वीडियो भेजी थी। इसके बाद उनके पास एक कॉल आ गई। कॉल करने वाले ने संजय सिंह के तौर पर परिचय देते हुए यूट्यूब कर्मी होने का दावा किया था। आरोपी ने वृद्ध से कहा कि आप ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। ऐसे में आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसने यूट्यूब से वीडियो हटाने के बदले दो लाख रुपये देने के लिए कहा। इस पर वृद्ध ने बताए गए खाते में दो लाख रुपये जमा कर दिए।
साइबर क्राइम सेल से बोल रहा हूं…दर्ज होगा मुकदमा
वृद्ध के अनुसार संजय के बाद उन्हें नितिन जैन नाम के व्यक्ति ने फोन किया था। जो साइबर क्राइम सेल में तैनात होने का दावा कर रहा था। नितिन के साथ ही लखवीर सिंह नाम का व्यक्ति भी था। इन दोनों ने मुकदमा खारिज करवाने की और वीडियो डिलीट करने की बात कहते हुए 20 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। वृद्ध ने बताए गए खातों में 20 लाख रुपये कई किस्तों में जमा कर दिए थे। लेकिन ठग इसके बाद भी रुपये मांगते रहे। इसके बाद पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी को घटना की जानकारी दी। जिनके निर्देश पर गोमतीनगर थाने में संजय सिंह, लखवीर और नितिन जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
