Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटाराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेख

सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर सैनिकों व वीर नारियों को किया गया नमन

Amit Mathur
Last updated: जनवरी 14, 2026 8:43 अपराह्न
By Amit Mathur 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर सैनिकों व वीर नारियों को किया गया नमन
पूर्व सैनिकों के सम्मान में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
एटा। भारत में प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश की सुरक्षा, स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1953 में फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ के रूप में सेवा निवृत हुए थे।
इस अवसर पर जनपद में सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कचहरी रोड, एटा में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 पूर्व सैनिकों एवं 25 वीर नारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल महेन्द्र प्रताप ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को नमन करने के साथ-साथ पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस आयोजन के अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान के लिए शुभकामनाएं दी है उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से कहा है कि पूर्व सैनिकों का योगदान देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए अमूल्य है। प्रशासन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर है तथा पूर्व सैनिकों के हितार्थ सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित वीर नारियों में ग्राम जितनपुर निवासी शहीद हवलदार विजय बहादुर सिंह की पत्नी सावित्री देवी, ग्राम परवाड़ा निवासी शहीद नायक राजेश कुमार की पत्नी रेखा यादव तथा स्वर्गीय सिपाही किशन प्रसाद सिंह की पत्नी राधा देवी शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में कार्यालय परिसर में शहीदों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित पूर्व सैनिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, पुनर्वास एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को प्रदान किया जा रहा है।
सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि हमारी स्वतंत्रता और सुरक्षा के पीछे अनगिनत त्याग और संघर्ष छिपे हैं। यह दिवस प्रत्येक नागरिक को अपने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं सहयोग की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर कर्नल महेन्द्र प्रताप, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, मेजर आशीष शाक्य, चिकित्सा अधिकारी, ईएमएएच पुलिस लाइन एटा, विपिन कुमार यादव जिला सेवायोजन अधिकारी, कैप्टन नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष गौरव सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस आयोजन में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के लेखा लिपिक, वरिष्ठ सहायक मोहन दास, कनिष्ठ सहायक सहित समस्त कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। 

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Previous Article परियोजनाओं को समय पर पूरा करने हेतु सक्रिय एवं कारगर निगरानी
Next Article मकर संक्रांति पर आस्था, स्मृति और जीवनदायिनी बेतवा नदी में डुबकी
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

एएसपी श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत एका मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग की गई

जनवरी 14, 2026
Life Styleलेख

मकर संक्रांति पर आस्था, स्मृति और जीवनदायिनी बेतवा नदी में डुबकी

जनवरी 14, 2026
लेखव्यापार

परियोजनाओं को समय पर पूरा करने हेतु सक्रिय एवं कारगर निगरानी

जनवरी 14, 2026
उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी पुलिस की जांच पर उठे सवाल “ये तो चेहरे से ही बड़ा क्रिमिनल लग रहा है, ये कोई लूटेरा-वुटेरा तो नहीं है”—

जनवरी 14, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

प्रेम-प्रसंग: युवक-युवती हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 

जनवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

प्रेमी की चाहत मे पति का क़त्ल.. सिर काटकर बोरवेल मे फेंका.. 3 अरेस्ट

जनवरी 13, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology