पड़ोसी को जेल भिजवाने के लिए रची खुद पर गोली चलवाने की साजिश, CCTV में कैद कराया पूरा घटनाक्रम..पुलिस की जाँच में खुल गया फर्जी घटना का राज़
ग्रेटर नोएडा में आपसी रंजिश का चौंकाने वाला मामला, बेटे, साले और भतीजे के साथ मिलकर बनाई योजना
UP क़े ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद पर ही गोली चलवाने की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं, घटना को सबूत के तौर पर पेश करने के लिए पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरों में भी रिकॉर्ड कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, हरेंद्र नागर का पड़ोसी विकास सैन से करीब एक साल से विवाद चल रहा था। आरोप है कि हरेंद्र नागर ने अपने बेटे अभिषेक नागर, साले अतुल भाटी और भतीजे प्रतीक उर्फ कलुआ के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची।
योजना के तहत हरेंद्र ने अपने साथियों से खुद पर गोली चलवाई और इसके बाद पड़ोसी विकास सैन के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले की जांच में कथित साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू की।
पड़ोसी को जेल भिजवाने के लिए रची खुद पर गोली चलवाने की साजिश, CCTV में कैद कराया पूरा घटनाक्रम..पुलिस की जाँच में खुल गया फर्जी घटना का राज़
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
