निषाद पार्टी कार्यालय पर किया ध्वजारोहण, एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मनाया गया गणतंत्र दिवस का 77 वां पर्व
एटा ! आजाद भारत के 77 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में निषाद पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करके सलामी देने के पश्चात जन गण मन जैसे देशभक्त से ओत प्रोत गीतों का गुणगान कर देश के अमर शहीदों को नमन किया गया ! इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर भारत माता जिंदाबाद के गगन भेदी जयकारे लगाऐ ! इस अवसर पर राजू कश्यप , श्याम सुंदर कश्यप, गुलजारीलाल कश्यप, वेद सिंह कश्यप सुनील कुमार कश्यप होरीलाल कश्यप, प्रेम सिंह कश्यप,कमल सिंह दिवाकर,विनोद कुमार, पुनीत कुमार, रमेश चंद जैन, विद्युत कुमार ,राजन, विकास वर्मा उर्फ पौधा आदि लोग मौजूद रहे !
