सोना-चांदी में भारी गिरावट, निवेशकों को फिर लगा करारा झटका
सोना-चांदी की कीमतों में बीते दो दिनों की तेज़ी के बाद गुरुवार को अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव धड़ाम हो गए। चांदी की कीमत में एक झटके में करीब 24 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई, जबकि सोना भी 4500 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया।
MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी का भाव बुधवार को 2,68,850 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन गुरुवार सुबह ओपनिंग के साथ ही यह गिरकर 2,44,654 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इस तरह चांदी सीधे 24,196 रुपये सस्ती हो गई।
वहीं सोने की कीमत में भी तेज गिरावट देखने को मिली और निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, जिससे आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
#goldrate #SilverPrice
