UP के मुज़फ्फरनगर मे थाना फुगाना व साइबर थाना पुलिस ने दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात व तमिलनाडु के लोगो को बेवकूफ बनाकर 80 करोड़ ₹ से आधिक की धनराशि विभिन्न खातों मे ट्रांसफर कराने वाला गैंग पकड़ा है। 100 से अधिक शिकायत इनके विरुद्ध दर्ज होने पर पुलिस एक्शन मे आई। कुल 5610/- ₹ बरामद भी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. अक्षय पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम फुगाना थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
2. हर्ष आर्य पुत्र विकास कुमार निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
3. भव्यांश पुत्र गौरव निवासी बेलडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
4. सचिन पुत्र समयप्रकाश निवासी म0नं0- 90 सिंगल स्टोरी नई बस्ती नंदग्राम थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद।
5. हरेन्द्र पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम तुगलकपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार(उत्तराखण्ड)
6. आर्यन पुत्र दीपक चौधरी निवासी गांधीनगर निकट राजवंश पब्लिक स्कूल थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
