बारावफात जुलूस के मद्देनजर एएसपी ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर लिया यातायात व्यवस्था का जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा बारावफात जुलूस को सकुशल व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत जुलूस के दौरान भ्रमण कर लिया यातायात व्यवस्था का लिया जायजा एवं सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
——————————-
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा अधीनस्थों सहित द्वारा बारावफात जुलूस को सकुशल व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत जुलूस के दौरान भ्रमण/निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभ्रांत व्यक्ति व आयोजन समिति के सदस्यों से वार्ता कर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।
