रसोइयों के मानदेय में वृद्धि,कैशलेश चिकित्सा, गणवेश भत्ता दोगुना एवं ₹2 लाख बीमा योजना का शुभारंभ
मुख्य अतिथि एमएलसी आशीष यादव ने प्रतीकात्मक चेक व मुख्यमंत्री कैशलेस कार्ड किए वितरित
एटा।। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत रविवार को विकास भवन सभागार में रसोइयों के हित में मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक वितरण, मुख्यमंत्री कैशलेस कार्ड वितरण, गणवेश की धनराशि में दोगुनी वृद्धि तथा ₹2 लाख की बीमा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशीष यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए रसोइयों को शासन द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं बढ़े हुए मानदेय के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशीष यादव ने रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक एवं मुख्यमंत्री कैशलेस कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि रसोइयों की भूमिका विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा रसोइयों के हित में मानदेय वृद्धि, गणवेश की धनराशि में दोगुनी वृद्धि, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा तथा ₹2 लाख की बीमा योजना जैसी महत्वपूर्ण पहल की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने रसोइयों से विद्यालयों में तैयार किए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की स्वच्छता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए शासन द्वारा की गई व्यवस्था का लाभ सीधे पात्र बच्चों तक पहुंचना चाहिए। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अनुपम अवस्थी ने मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशीष यादव, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अनुपम अवस्थी को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह, अंकित मिश्रा, अमित सक्सेना, दीप्ति गुप्ता, जिला समन्वयक अमित चौहान, संजय मिश्रा, संजय यादव, अविनाश शुक्ला, राम लखन जादौन, एमआईएस इंचार्ज राजीव यादव, भारत वीर वर्मा, राकेश गिरी, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बिम्बिसार बौद्ध, ओमवीर सिंह, शौर्या मिश्रा, अनुपम द्विवेदी, एमडीएम के कंप्यूटर प्रभारी आशुतोष शरण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में रसोइया एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रंगोली का संयोजन विवेक कुलश्रेष्ठ एवं संजय शर्मा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
