महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जनपद में निरंतर जारी है एंटी रोमियो अभियान
थाना पिलुआ पुलिस द्वारा 05 तथा कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 सहित कुल 06 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई
एटा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामारन जि० के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में एंटी रोमियो अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.08.26 को जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल/कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, पार्कों, मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के आस-पास गश्त एवं चेकिंग की गई।
👉🏻इसी क्रम में थाना पिलुआ तथा कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए कुल 06 आरोपियों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
⏩अभियान की कार्यवाही:
1. संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर चेतावनी दी गई।
2. सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे एवं छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले मनचलों को हिरासत में लेकर कड़ी हिदायत दी गई।
3. महिला/बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, डायल-112 एवं थाना हेल्पडेस्क के बारे में जागरूक किया गया।
4. छात्राओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ होने पर बिना डरे तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल FIR दर्ज कर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
