58 से अधिक महिलाओ का यौन शोषण करने का आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु और ज्योतिषी हुआ अरेस्ट, महिला ने कराई थीं रेप की FIR.. हैवी CC कैमरो में कैद करता था कमरे का हर मूवमेंट
महाराष्ट्र के नासिक में स्वयंभू धर्मगुरु और ज्योतिषी कैप्टन अशोक खरात को पुलिस ने महिलाओं का यौन शोषण करने और उनकी आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।उसके पास से जो पेन ड्राइव मिली उसमे 58 आपत्ति जनक वीडियो मिली है। अशोक खरात के कई राजनेताओं, उद्योगपतियों और मशहूर हस्तियों से संबंध बताए जाते हैं, जिनमें से कई कथित तौर पर विभिन्न मामलों पर उनसे सलाह लेते थे।
पुलिस का दावा…
अशोक खरात कथित तौर पर महिलाओं को नशा कराता था, उनकी वीडियो बनाता था और बाद में उन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने और उनका शोषण करने के लिए करता था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ बलात्कार के आरोप लगे हैं और एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है।
पति से विवाद था.. मदद मांगने गई थीं…
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पारिवारिक समस्याओं के चलते उसने अशोक खरात से सलाह ली थी, जिसके बाद वह उसके संपर्क में आई। उसने उसे बहकाया और यह कहकर उसका यौन शोषण किया कि अगर वह उसकी इच्छा के अनुसार आत्मसमर्पण कर देती है, तो उसकी सभी समस्याएं धीरे-धीरे हल हो जाएंगी। इसी बहाने उसने 2022 से 2025 के बीच कई बार उसके साथ बलात्कार किया।
