अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, आश्रम में छप रहे थे नोट.. योग गुरु सहित 7 अरेस्ट
गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए #Surat स्थित एक आश्रम में छापेमारी की, जहां बड़े पैमाने पर नकली नोट छापे जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान मौके से करीब 2.38 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
इस मामले में कथित योग गुरु प्रदीप जोटांगिया समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि नकली नोट छापने के लिए विशेष प्रकार का कागज विदेश से मंगाया जाता था। यह कागज #China से मंगाया गया था और इसका भुगतान #Cryptocurrency के जरिए किया गया, ताकि लेन-देन का पता न चल सके।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट के तार और किन-किन जगहों से जुड़े हुए हैं।
