थाना कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना में वांछित 25,000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में वांछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुअसं0- 168/25 धारा 109/115(2)/190/191(2)191(3) /351(2)/352 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट में वाँछित चल रहे 25,000 रुपए के इनामिया सोनू पुत्र सतपाल निवासी पवास थाना कोतवाली देहात एटा को घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–*
1. सोनू पुत्र सतपाल निवासी पवास थाना कोतवाली देहात एटा।
अभियुक्त सोनू का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 168/2025 धारा 109/115(2)/190/191(2)191(3) /351(2)/352 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा।
2. मु0अ0सं0- 284/24 धारा 312/313317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा।
बरामदगीः-
1. एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)
