वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी. द्वारा पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।
कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की
♦️अभिलेखों के रखरखाव और प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, सम्मन सेल, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ और सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही एकत्रित जन सुनवाई सेल, पासपोर्ट कार्यालय, सीटीसी सेल, स्थानीय अभिसूचना इकाई का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रभारी और कर्मचारी मौजूद मिले।
एसएसपी एटा ने कार्यालय की साफ-सफाई, कर्मचारियों की ड्यूटी स्थिति और विभागीय फाइलों के रखरखाव की जांच की। उन्होंने जनता की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही अभिलेखों के रखरखाव और प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह, सहित प्रभारी आईजीआरएस, प्रधान लिपिक, आंकिक, वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी एलआईयू सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
