संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार भेंटकर, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एटा ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी को शॉल उड़ाकर, बुके देकर, माला पहनाकर शिष्टाचार भेंट की साथ ही जिला एवं ब्लॉक कार्यकारणी से परिचय भी कराया गया। साथ ही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा भेंट किया। कार्यालय के परिसर में ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और संगठन पदाधिकारियों ने मिलकर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार फौजी, प्रान्तीय /जिला मंत्री वीरपाल सिंह जाटव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह दिनकर, जिला संयुक्तमंत्री ओमवीर सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप बौद्ध,संगठन मंत्री मुकेश कुमार,जिला प्रचार मंत्री प्रदीप गौतम,ब्लॉक मंत्री पुष्पेंद्र कुमार,ब्लॉक मंत्री सुधीर कुमार,ब्लॉक उपाध्यक्ष रणधीर सिंह उपस्थित रहे।
