मंदिर से घंटा चोरी करने की घटना में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
एका। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 74/26 धारा 305(D), 351(2), 317(2) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्तों 1. हरिशंकर पुत्र चरन सिंह 2. प्रबल कुमार उर्फ हनी उर्फ सनी पुत्र बृज कुमार उर्फ वीके निवासीगण ग्राम गणेशपुर थाना पिलुआ को मंदिर से चोरी किए हुए घंटा सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता–
1. हरिशंकर पुत्र चरन सिंह
2. प्रबल कुमार उर्फ हनी उर्फ सनी पुत्र बृज कुमार उर्फ वीके निवासीगण ग्राम गणेशपुर थाना पिलुआ जनपद।
बरामदगी-
1. एक घंटा पीली धातु (वजन करीब 07 कि0ग्रा0)
