थाना निधौली कलां साइबर क्राइम टीम द्वारा तीन अलग- अलग मामलों से संबंधित कुल 30,500 रुपए की धनराशि पीड़ितों के खाते में कराई गई वापस
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीडितो के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज व क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष निधौली कलां के नेतृत्व मे थाना निधौली कलां साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तीन अलग-अलग पीड़ितों से झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ितों की कुल 30,500 रूपए की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा पीड़ितों के खाते में कुल 30,500 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़ित द्वारा थाना निधौली कलां हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
