थाना मारहरा साइबर क्राइम टीम द्वारा 4,684.19 रुपए की सम्पूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना मारहरा साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आवेदक को झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में कुल 4,684.19 रुपए की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़ित द्वारा थाना मारहरा साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
साइबर हेल्प डेस्क टीम –
1. उ0नि0 मुकुल कुमार
2. उ0नि0 विपिन सिंह
3. क0ऑ0 ह्र्देश कुमार
4. का0 रिषभ पाराशर
5. म0का0 नेहा शर्मा
