ADTC S.S. Green का संभागीय परिवहन अधिकारी अलीगढ़ ने किया निरीक्षण, चालक प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
एटा। संभागीय परिवहन अधिकारी, अलीगढ़ द्वारा एटा स्थित ADTC S.S. Green का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संस्थान में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं, संसाधनों तथा चालक प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु चालकों को उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही, ड्राइवरों की प्रशिक्षण संबंधी जरूरतों का आकलन करते हुए उन्हें बेहतर एवं आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चालक प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिले और प्रशिक्षित चालक यातायात नियमों का बेहतर ढंग से पालन कर सकें।
इस निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षण केंद्र का स्टाफ भी उपस्थित रहा है।
ADTC S.S. Green का संभागीय परिवहन अधिकारी अलीगढ़ ने किया निरीक्षण, चालक प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
