एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार, पुलिस ने 3 को जेल भेजा
UP क़े नोएडा की सेक्टर-113 पुलिस ने एटीएम कार्ड फंसाकर PIN देखने और खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महादेव हल्दर, साबिर और आबिद के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी एटीएम के कार्ड स्लॉट में गोंद लगाकर कार्ड फंसा देते थे। ग्राहक का PIN देखकर प्लास और चाकू की मदद से कार्ड निकालते और दूसरे एटीएम से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से प्लास, दो चाकू, दो मोबाइल और 3030 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
