चंद्रास्वामी स्कूल में आयोजित शिक्षक समारोह कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
एटा। 05 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर जेल रोड़ स्थित चंद्रास्वामी स्कूल के प्रांगण में पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका समाजसेवी राकेश गांधी के संयोजन में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर सह संयोजक नरेश भारद्वाज कोठीवाल आढ़तिया पीजी कॉलेज कासगंज तथा स्वागत अध्यक्ष की भूमिका में पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा मीरा गांधी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा जी द्वारा किया गया, इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक की भूमिका एक छात्र के साथ ही एक राष्ट्र को सशक्त बनाने में अहम होती है, क्योंकि शिक्षक के परिश्रम, त्याग के चलते ही देश को ऐसे मेधावी विद्यार्थी मिलते जो राजनीति से लेकर विज्ञान, कृषि और समाज में अहम भूमिका निभाकर देश को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं इसलिए शिक्षक के बिना किसी राष्ट्र के सशक्त और समृद्ध होने की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र कवि डॉ राकेश मधुकर ने की तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएलएन डिग्री कॉलेज के हिन्दी विभागध्यक्ष राष्ट्र कवि डॉ राकेश सक्सेना, शिक्षक नेता देवेंद्र सिंह यादव, लोकपाल सिंह यादव, सुशील चौहान टीटू, महावीर सिंह यादव प्रधानाचार्य की उपस्थिति भी रही।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी की पुत्रवधू पारुल गांधी, शिवानी यादव व पुत्र चंद्रजीत गांधी व यशवंत गांधी ने सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर बैज लगाकर सभी का सम्मान किया। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में लगभग 150 वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
