टिंचर की बिक्री पर शिकंजा: औषधि एवं आबकारी निरीक्षक की संयुक्त कार्यवाही
अलीगढ़। जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर अवैध टिंचर बिक्री रोकने के लिए सोमवार को औषधि निरीक्षक दीपक लोधी द्वारा आबकारी निरीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं सुनील कुमार के साथ संयुक्त रूप मैडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।
मौके पर मैडिकल स्टोर्स पर एरोमैटिक कार्डिमम टिंचर बी०पी० भण्डारित एवं प्रदर्शित नहीं पायी गयी, मौके पर तैयार की गयी निरीक्षण आख्या अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए सहायक आयुक्त औषधि अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ को प्रेषित की जायेगी जिससे प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
ललित मैडिकल स्टोर, मैलरोज बाईपास रोड, कृष्णा मैडिकल एजेन्सी मैलरोज बाईपास रोड, देव मैडिकल स्टोर, मैलरोज बाईपास रोड, जनता मैडिकल स्टोर, जलालपुर खैर रोड, प्रीत मैडिकल स्टोर, गौण्डा मोड़ नेहा ड्रग स्टोर, इन्द्रा नगर खैर रोड, एवं राम मैडिकल स्टोर, तुर्कमान गेट।
