पिछले 5 वर्षों में चोरी, नकबजनी, एटीएम चोरी आदि की घटनाओं में संलिप्त पाए गए अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एटा पुलिस की 54 टीमों द्वारा एक साथ 353 अपराधियों के घर पर दी गई दबिश
एटा। रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में *चोरी, नकबजनी आदि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए गए अभियान ऑपरेशन “खट-खट” के तहत* जनपदीय पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एटा पुलिस की 54 टीमों द्वारा पिछले 5 वर्षों में चोरी, नकबजनी, एटीएम चोरी आदि की घटनाओं में संलिप्त 353 अपराधियों के यहां एक साथ दबिश दी गई तथा उनका सत्यापन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा “ऑपरेशन खटखट” के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपदीय पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी तथा कानून और शांति व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या जनपद छोड़ दें, अन्यथा एटा पुलिस के बज्र प्रहार के लिए तैयार रहें। अपर पुलिस अधीक्षक एटा ने आगे कहा कि अपराधियों के आपराधिक इतिहास और संपत्ति आदि की जांच की जा रही है जिसके आधार पर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट आदि की कार्यवाही की जाएगी।
कुल – 54 टीम, 353 सत्यापन (06 की मृत्यु हो चुकी है)
