एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस कंट्रोल रूम एवं UP-112 कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम एवं UP-112 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद में मुख्य चौराहों पर लगे CCTV कैमरों की हो रही मॉनिटरिंग, IT कनेक्टिविटी एवं सभी थानों पर पहुंच रही संचार व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित रिस्पांस प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम पर प्राप्त प्रत्येक सूचना को तत्काल संबंधित पुलिस इकाई को प्रेषित कर नजदीकी PRV/पुलिस टीम को शीघ्र घटनास्थल पर रवाना किया जाए तथा रिस्पांस टाइम की लगातार निगरानी की जाए। साथ ही सभी संचार उपकरणों को सदैव कार्यशील रखने एवं ड्यूटी पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
