Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अंतराष्ट्रीयअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटायुवाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेखव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का अवसर

Amit Mathur
Last updated: सितम्बर 13, 2026 7:01 अपराह्न
By Amit Mathur 21 Views
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का अवसर

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिए लाभार्थियों को किया जागरूक

एटा। शासन की मंशा नुसार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत
प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र, एटा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शीतलपुर के ग्राम मजरा जत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव स्वरूप द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
मुख्य प्रशिक्षक अयोध्यादास वर्मा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं, उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
अतिथि व्याख्याता मनोज कुमार दीक्षित द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में उपयोग होने वाली विभिन्न मशीनों एवं उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य पदार्थों के संरक्षण, प्रसंस्करण की तकनीक तथा उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने जनपद में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े विभिन्न स्वरोजगार उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बेकरी उद्योग, डेयरी उद्योग, मसाला उद्योग, आटा चक्की एवं मिनी ऑयल मिल आदि स्थापित करने की प्रक्रिया एवं इनके माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने में विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले मशीनी उपकरणों पर अनुदान एवं अन्य विभागीय सुविधाओं की जानकारी भी प्रशिक्षणार्थियों को दी। साथ ही उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहनों एवं लाभों के बारे में जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कृषि एवं उद्यान उत्पादों का प्रसंस्करण कर मूल्य संवर्धन, आय में वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। इच्छुक युवा, किसान एवं अन्य पात्र व्यक्ति विभागीय योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं इच्छुक लाभार्थियों को स्वरोजगार की संभावनाओं से जोड़ते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का उद्यम स्थापित करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने में रुचि रखने वाले इच्छुक व्यक्ति राजकीय फल संरक्षण केंद्र, एटा से संपर्क कर प्रशिक्षण, योजना, अनुदान एवं मशीनरी संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Previous Article थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
Next Article टिंचर की बिक्री पर शिकंजा: औषधि एवं आबकारी निरीक्षक की संयुक्त कार्यवाही
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशमैनपुरी

मतदाता सूची में कथित फर्जी और दोहराए गए नामों का मामला गरमाया, सांसद डिंपल यादव ने डीएम से मांगी जांच रिपोर्ट

अक्टूबर 12, 2026
लेख

सेना के सिपाही से भारतीय प्रेस परिषद तक,संघर्ष और साधना का सफर (नरेंद्र शर्मा

अक्टूबर 12, 2026
अलीगढ़आगरा

संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने ग्राम रसूलपुर गढ़ौली पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण

अक्टूबर 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर करें गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण : जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली

अक्टूबर 10, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

भारतीय मूल की नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, मानवाधिकारों की लड़ाई को मिला वैश्विक सम्मान

अक्टूबर 10, 2026
अपराधअलीगढ़

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान : जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली

अक्टूबर 8, 2026
अलीगढ़आगरा

धान की आवक बढ़ने से मंडी में जाम की समस्या के समाधान को जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अक्टूबर 8, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना मारहरा पुलिस द्वारा बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का स्टॉक करने पर एक अभियुक्त को अवैध पटाखों सहित किया गया गिरफ्तार

अक्टूबर 8, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।