आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी, प्रेमिका ने पति को बताई पूरी बात.. फिर रची गई हत्या की साजिश
उत्तराखंड में हरिद्वार के दुधियाबंद जंगल में मिले युवक के शव का खुलासा, महिला समेत पति गिरफ्तार
हरिद्वार क़े दुधियाबंद क्षेत्र के जंगल में मिले अज्ञात युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में नरेंद्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक गोपाल का महिला से संबंध था। आरोप है कि गोपाल महिला पर परिवार छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, वह आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था।
पति को बताई पूरी बात…
पुलिस के मुताबिक, गोपाल की धमकियों से परेशान महिला ने अपने पति नरेंद्र को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर गोपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
जंगल में मिला था शव…
दुधियाबंद क्षेत्र के जंगल में युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई अहम सुराग मिले। पूछताछ के बाद नरेंद्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की जांच में सामने आई ये बात..
गोपाल का महिला से संबंध होने का दावा।
महिला पर परिवार छोड़कर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने की बात।
महिला द्वारा पति को पूरी जानकारी देने की बात।
इसके बाद हत्या की साजिश रचे जाने का पुलिस का दावा।
मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
