POCSO अधिनियम एवं बाल अधिकारों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
एटा। उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार POCSO Act, 2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों पर जागरूकता के संबंध में “गांधी जयंती पर विशेष जागरूकता अभियान” के अन्तर्गत POCSO अधिनियम, 2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों पर बच्चों को जागरुक करने हेतु दिनांक 25.09.2026 से दिनांक 01.10.2026 तक विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारीगण द्वरा POCSO अधिनियम, 2012 के बारें उपस्थित बच्चों को जागरुकता करने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिनांक 28.09.2026 को राजकीय इण्टर कॉलेज, सकीट रोड, एटा में “गांधी जयंती पर विशेष जागरूकता अभियान” के अन्तर्गत प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा एवं प्रवक्ता/नोडल अधिकारी, राजकीय इण्टर कॉलेज, सकीट रोड, एटा द्वारा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता श्री शीलवन्त, अपर जिला जज/एफटीसी-I,एटा द्वारा की गयी। उक्त विशेष जागरूकता अभियान में निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी, POCSO Act 2012, महिला एवं बाल अधिकार, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन एवं श्रमिक अधिकार, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पर जागरूक करने बच्चों इसकी विशेषता के बारे में बताया और वहा उपस्थित छात्र-छात्राओं को गुड-टच, बेड-टच के बारे में अवगत कराया।
इसीक्रम में युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज(सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा एवं सत्यम सिंघल, सिविल जज(जू0डि0), एटा द्वारा भी इसी विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त कार्यक्रम में सुभाष सिंह चाहर, प्रधानाचार्य, आविदा बानो, पूनम यादव, राजेन्द्र सिंह वर्मा, अवनीश पाल सिंह, डॉ0 रामपाल सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, आदि शिक्षकगण एवं योगेश कुमार सक्सैना, मध्यस्थ अधिवक्ता, रिचा यादव, विनीता यादव, प्रिंस गौतम एवं समस्त विद्यालय कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ आदि उपस्थित हुए।
