
नोएडा. देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान में 13 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है. आज यानी शुक्रवार को यूपी में कुल 7 लाख 71 हजार से ज्यादा वैक्सीनेशन हुए. पहले डोज की संख्या 9 करोड़ 78 लाख 40 हजार183 है, जबकि दूसरे डोज की संख्या 3 करोड़ 21 लाख 90 हजार 500 है. यूपी देश में अबतक सभी राज्यों में सर्वाधिक वैक्सीनेशन करने वाला प्रदेश है. दिसंबर तक 18 से ऊपर वालों का सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया कि टीकाकरण को और रफ्तार दें. यूपी में एक नवंबर से शुरू क्लस्टर मॉडल 2.0 की शुरुआत होने जा रही है. देश में अभी तक 1 अरब, 4 करोड़ 82 लाख 66 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें से 74 लाख 33 हजार 392 खुराक गुरुवार को दी गई थी.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
