
लखनऊ: लखीमपुर खीरी कांड में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। वहां के डीएम को हटा दिया गया है। महेन्द्र बहादुर सिंह नए डीएम होंगे। इसके साथ ही योगी सरकार ने 12 अन्य आईएएस अफसरों के भी तबादले किए हैं।
तबादला सूची के अनुसार एडी सूडा आलोक सिंह को ललितपुर का नया डीएम बनाया गया है। चंद्रभूषण त्रिपाठी हमीरपुर के नए डीएम होंगे। अरुण कुमार को मऊ जिले का नया डीएम बनाया गया है। अमेठी में शेषमणि पांडेय की तैनाती नए डीएम के रूप में की गई है। जबकि अविनाश कृष्ण सिंह को मैनपुरी का डीएम बनाया गया है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
